ट्रॉफी पर पैर रखने को लेकर बुरे फंसे मिचेल मार्श, Mohammad Shami ने कंगारू प्लेयर पर साधा निशाना

ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी मिचेल मार्श के विश्व कप ट्रॉफी पर भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का बयान सामने आया है। पढ़ें शमी ने क्या कहा।

Mitchell Marsh sets foot on World Cup trophy Mohammed Shami criticized

मिचेल मार्श और मोहम्मद शमी।

World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी विश्व कप 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को फाइनल मुकाबले में 6 विकेट से हराकर भरपूर मेहनत से इस ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया है। इस ट्रॉफी के लिए कई टीमें सपना देखा करती है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी मिचेल मार्श ने ट्रॉफी पर अपने पैर रखकर इसका अपमान किया है। पिछले दिन बॉलीवुड सुपरस्टार उर्वशी रौतेला ने मिचेल मार्श के इस हरकत पर खूब खरी खोटी सुनाई थी। अब भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का भी इस पर बयान सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘ट्रॉफी को अपने सिर पर रखना चाहते हैं’- शमी

मोहम्मद शमी ने इस विश्व कप सीजन कमाल का प्रदर्शन किया है। शमी विश्व कप में भारत की ओर से सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हैं। शमी ने फाइनल में भी विश्व कप जीतने के लिए पूरी जोर लगा दी, फिर भी भारत हार गया। मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी मिचेल मार्श के विश्व कप ट्रॉफी पर पैर रखने वाली घटना पर खूब आलोचना की है। शमी ने कहा कि जिस ट्रॉफी को जीतने के लिए दुनिया की सभी टीमें एक दूसरे से लड़ा करती है, उस ट्रॉफी को अपने पैरों के नीचे रखना अच्छा नहीं है। शमी ने आगे कहा कि इस ट्रॉफी को पूरी दुनिया अपने सिर पर उठाना चाहते हैं, न कि अपने पैरों तले रखना चाहते हैं। इस फोटो को देख मुझे आहत हुई है।

news24 Whatsapp channel

विज्ञापन

विज्ञापन

उर्वशी रौतेला ने भी की थी आलोचना

बता दें कि बीते दिन बॉलीवुड सुपरस्टार उर्वशी रौतेला ने मिचेल स्टार्क के इस हरकत की आलोचना करते हुए कहा कि वर्ल्ड कप ट्रॉफी के प्रति कुछ सम्मान दिखाओ। सिर्फ कूल दिखने के लिए अपने पैर इसके ऊपर रख दिए हैं, ये सही नहीं है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने इस सीजन आईसीसी वनडे विश्व कप का छठा विश्व कप खिताब अपने नाम कर लिया है। दूसरी ओर कई ऐसी टीमें हैं, जो कि विश्व कप जीतने का सपना देखा करती है। कई टीमें सेमीफाइनल के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाती है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी मिचेल मार्श ने इस ट्रॉफी पर अपने पैर रखे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ