Mitchell Marsh World Cup Trophy Controversy: ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर मिचेल मार्श ने वर्ल्ड कप ट्रॉफी के ऊपर पैर रखने के मामले पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के SEN रेडियो नेटवर्क से बात करते हुए इस कंट्रोवर्सी पर अपना पहला रिएक्शन दिया है। उनका जो जवाब आया है, उसके बाद वह फिर से विवादों में फंस सकते हैं। उन्होंने इस विवाद पर बेतुका जवाब देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है।
क्या बोले मिचेल मार्श?
जब SEN रेडियो नेटवर्क पर बात करते हुए पूछा गया कि क्या दोबारा से वह यही करेंगे तो उन्होंने कहा,’जी बिल्कुल उम्मीद है मैं ऐसा करूंगा अगर सच कहूं तो। इसमें क्योंकि कुछ भी अपमान करने जैसा नहीं था। मैंने इस पर ज्यादा नहीं सोचा। मैंने ज्यादा सोशल मीडिया भी नहीं देखा। उसमें ऐसा कुछ नहीं था।’
यह भी पढ़ें:- IND vs AUS: टीम इंडिया बनाएगी वर्ल्ड रिकॉर्ड, पीछे छूट जाएगा पाकिस्तान; रायपुर में मेन इन ब्लू रचेंगे इतिहास!
मार्श के खिलाफ हुई थी पुलिस से शिकायत
इस मामले पर अलीगढ़ के रहने वाले एक एक्टिविस्ट पंडित केशव ने दिल्ली गेट पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। वहां के एसपी के मुताबिक,’इस मामले पर एक शिकायत आई थी लेकिन फिलहाल कोई केस नहीं दर्ज हुआ था। वहीं उन्होंने गेंद साइबर सेल के पाले में डाल दी थी।’
यह भी पढ़ें:- BAN vs NZ: ग्लेन फिलिप्स ने तोड़ा क्रिकेट का बड़ा नियम, क्या एक्शन लेगा ICC
वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर खिताब अपने नाम किया था। कंगारू टीम ने छठी जीत वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में दर्ज की थी। इसके बाद इस जीत के उत्साह में शायद मार्श इतना खो गए थे कि उन्होंने ट्रॉफी की गरिमा को भुलाकर उस पर पैर रखते हुए फोटोशूट करवाया था। उनकी इस फोटो ने सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचाया। फैंस ने मार्श को काफी घेरा और ट्रोल किया था। अभी तक उनके पहले रिएक्शन का इंतजार था जो अब आ गया है। फिलहाल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से अभी इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया का इंतजार है।
संबंधित खबरें
भारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
52 mins agoइन 5 खिलाड़ियों की डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
56 mins ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
2 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
2 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
2 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
3 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
3 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
3 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
4 hrs agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines