Misbah-ul-Haq: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर है, जहां पर 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. अब तक हुए 2 टेस्ट मैच में पाकिस्तान को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. पहला मैच पाकिस्तान ने एक पारी और 103 रनों से गंवाया था, जबकि लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 194 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. इस हार के बाद पाकिस्तान में बड़ा बदलाव हुआ. अब मिस्बाह उल हक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.
मिस्बाह उल हक ने दिया इस्तीफा
पाकिस्तान सिलेक्शन कमेटी के सदस्य मिस्बाह उल हक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने ये फैसला लॉर्ड्स में मिली शर्मनाक हार के बाद लिया है. इसके अलावा पीसीबी ने तीसरे मैच से पहले पाकिस्तान के 7 खिलाड़ियों को हटा दिया. वहीं, पीसीबी ने हेड कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को भी बाहर का रास्ता दिखाया है.
मिस्बाह ने लाहौर स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी के बल्लेबाजी सलाहकार के पद से भी इस्तीफा दे दिया है. क्रिकइंफो के मुताबिक हालांकि पीसीबी ने अब तक उनके इस्तीफे को स्वीकार नहीं किया है.
पाक के कोच भी रह चुके हैं मिस्बाह
मिस्बाह पाकिस्तान टीम के हेड कोच भी रह चुके हैं. साल 2019 में उन्हें कोच और सिलेक्टर के तौर पर चुना गया था. अक्टूबर 2020 में वह दोनों पद पर कार्यरत थे. इसके बाद कोचिंग पर फोकस करने के लिए उन्होंने चीफ सिलेक्टर के पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद उन्होंने कोच के पद से भी इस्तीफा दे दिया था.
2 साल बाद मिस्बाह की दोबारा वापसी हुई थी. इसके बाद वह पीसीबी से जुड़े हुए थे. सिलेक्शन कमेटी में मिस्बाह के साथ आकिब जावेद, सरफराज अहमद और असद शफीक शामिल थे.
ये भी पढ़ें: रणजी ट्रॉफी 2026-27 के लिए सिद्धेश लाड बन सकते हैं मुंबई के कप्तान
194 रनों से मिली एकतरफा हार
इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे मैच की पहली पारी में 66.4 ओवर में 290 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान 37.2 ओवर में ही 110 रनों पर सिमट गई. इसके बाद दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 54.2 ओवर बल्लेबाजी करते हुए 208 रन बनाए थे और पाकिस्तान को 389 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया था. लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान दूसरी पारी में 50.5 ओवर में 194 रनों पर सिमट गई थी. इस तरह इंग्लैंड ने 194 रनों से बड़ी जीत हासिल करते हुए सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया. तीसरा टेस्ट मैच 9 सितंबर से खेला जाएगा. पाकिस्तान इस मैच को जीतकर क्लीन स्वीप करना चाहेगी.
ये भी पढ़ें: 10 चौके और 5 छक्के… वैभव सूर्यवंशी के दोस्त विहान मल्होत्रा ने मचाई तबाही, तूफानी शतक ठोक टीम को दिलाई धमाकेदार जीत
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
31 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
53 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines