नई दिल्ली: पाकिस्तान में हर चीज गजब है। संकट से जूझ रहे पाकिस्तान क्रिकेट को बचाने के लिए एक दिग्गज की वापसी होने जा रही है, लेकिन खास बात यह है कि ये कोच ऑनलाइन कोचिंग देगा। पाकिस्तान क्रिकेट से बर्खास्त किए जाने के 4 साल बाद मिकी आर्थर वापसी करने जा रहे हैं, लेकिन इस बार वह अपनी शर्तों पर कोच बनेंगे। पाकिस्तानी मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज पाकिस्तान को ऑनलाइन कोचिंग देने के लिए राजी हो गए हैं। हालांकि शर्त यह होगी कि वह सभी सीरीज के लिए मौजूद नहीं रहेंगे, वह केवल तभी ट्रेवल करेंगे जब उन्हें लगेगा कि यह जरूरी है। वह केवल बाबर आजम एंड कंपनी को ऑनलाइन कोचिंग देंगे। इसके साथ ही वह विश्व क्रिकेट के पहले पूर्णकालिक ‘ऑनलाइन कोच’ बन जाएंगे।
पाकिस्तानी टीम के कोच बनने के लिए तैयार हो गए हैं आर्थर
कहा जा रहा है कि सकलैन मुश्ताक का कॉन्ट्रेक्ट खत्म होने के साथ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आर्थर को वापस लेने के लिए बेताब था। हालांकि पहले आर्थर ने मना किया था क्योंकि उन्होंने हाल ही में डर्बीशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के साथ एक कॉन्ट्रेक्ट पर साइन किए थे। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि आर्थर पूर्णकालिक मुख्य कोच होंगे या सलाहकार की भूमिका निभाएंगे। बोलन्यूज पाकिस्तान के अनुसार, पीसीबी के कई अनुरोधों के बाद आर्थर आखिरकार पाकिस्तानी टीम के कोच बनने के लिए तैयार हो गए हैं। इससे पहले आर्थर ने बोर्ड पर आने से इनकार कर दिया था। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, आर्थर एशिया कप 2023 जैसे टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध नहीं हो सकते हैं। हालांकि, उन्होंने भारत में विश्व कप 2023 के लिए मैदान पर रहने का वादा किया है। उनका अनुबंध अक्टूबर में होने वाले वनडे विश्व कप तक चलेगा।
और पढ़िए – ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, पहले मैच से बाहर हुआ तूफानी गेंदबाज
इससे पहले कर दिया था इनकार
पीसीबी प्रमुख नजम सेठी ने इससे पहले कहा था कि मैं व्यक्तिगत रूप से मिकी के साथ बातचीत कर रहा हूं और हमने 90 प्रतिशत मुद्दों को सुलझा लिया है। उम्मीद है कि हम बहुत जल्द यह खबर साझा करेंगे कि मिकी हमारे साथ जुड़ेंगे। मैं चाहूंगा कि वह यहां आने के बाद अपने कोचों की अपनी टीम तैयार करें। हालांकि, इससे पहले आर्थर ने पाकिस्तान क्रिकेट के साथ डील करने से इनकार कर दिया था। पीसीबी ने कहा कि बातचीत के बावजूद आर्थर को टाइम-शेयरिंग के आधार पर पाकिस्तान के कोच या सलाहकार के रूप में शामिल होने के लिए राजी करना मुश्किल साबित हो रहा था। आर्थर ने पाकिस्तान को ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2017 जिताने में मदद की थी। हालांकि, पाकिस्तान 2019 विश्व कप के नॉकआउट चरणों के लिए क्वालीफाई नहीं कर सका। इसके बाद आर्थर अलग हो गए थे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जसप्रीत बुमराह पर वकार यूनिस का बयान वायरल, बताया क्यों अभी बाकी है चुनौती
14 mins agoशुभमन गिल ने क्रिकेट में कराई AI की धमाकेदार एंट्री, क्या है टेंपल डिवाइस?
34 mins agoIND vs NZ: ऑकलैंड में चौके-छक्कों की बरसात या गेंदबाजों का होगा राज?
56 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ चौथा T20I मुकाबला? जानें LIVE एक्शन डिटेल्स
59 mins agoअर्शदीप का चौथे T20I से कटेगा पत्ता? आकाश चोपड़ा ने की बड़ी मांग
1 hr agoपिछली बार करोड़ों में बिके 5 खिलाड़ी, इस बार कीमत हो सकती है आधी
1 hr agoफिर होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, जानें कब-कहां देखें LIVE
1 hr agoअभिषेक शर्मा रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय
2 hrs agoचौथे मैच में बल्ले से धमाकेदार पारी खेल सकते हैं श्रेयस अय्यर
2 hrs agoन्यूजीलैंड पहुंचते ही कप्तान शुभमन गिल ने कसी कमर, प्रैक्टिस में दिखाया दम
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines