हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

बॉन्डी बीच आतंकी हमले में बाल-बाल बचे पूर्व इंग्लैंड कप्तान माइकल वॉन, खुद बताई डरावने मंजर की कहानी

Michael Vaughan: 14 दिसंबर 2025 को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में मौजूद बॉन्डी बीच पर दो लोगों ने आतंकी हमला कर दिया. इसी वजह से लगभग 15 लोगों की मौत हुई और 40 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पूर्व इंग्लैंड क्रिकेटर माइकल वॉन ने बताया कि वो भी बॉन्डी बीच पर थे. उन्होंने अब इस डरावने मंजर की कहानी सुनाई.

विज्ञापन
वॉन ने सुनाई दर्दनाक मंजर की कहानी

Michael Vaughan: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने अब सिडनी के बॉन्डी बीच पर हुए आतंकी हमले की डरावनी कहानी बताई है. 14 दिसंबर को प्रसिद्ध बॉन्डी बीच पर आतंकियों ने हमला कर दिया और माइकल वॉन भी उसी एरिया में थे. फायरिंग होने के बाद उन्हें एक रेस्टोरेंट में जाकर छिपना पड़ा. बाहर खूब अफरातफरी मची और 15 लोगों की इस आतंकी हमले में मौत हो गई. बहुत सारे लोगों को इसी बीच गंभीर रूप से चोट भी आई है.

बॉन्डी बीच पर हुआ आतंकी हमला

बॉन्डी बीच पर 14 दिसंबर को हनुक्का सेलिब्रेशन चल रहा था. इसी बीच दो लोग (बाप-बेटे) गन के साथ आए और उन्होंने बीच पर मौजूद लोगों पर फायरिंग कर दी. इसमें करीब 15 लोगों की जान चली गई और 40 से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हो गए. बता दें कि हमले में एक 10 साल की बच्ची ने भी दम तोड़ दिया. लोकल मीडिया ने बताया कि 50 साल के साजिद अकरम और उनके 24 साल के बेटे नवीद अकरम ने इस आतंकी हमले को अंजाम दिया. साजिद को पुलिस ने मौके पर ही ढेर कर दिया, वहीं नवीद पकड़ा गया.

ये भी पढ़ें:- 2 शूटर, 20 मिनट, 16 मौतें… कौन है नवीद अकरम? जिसने सिडनी में किया कत्लेआम, PAK से निकला कनेक्शन

विज्ञापन

माइकल वॉन ने बताई डरावने मंजर की कहानी

बॉन्डी बीच आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर माइकल वॉन ने चौंकाने वाला खुलासा किया. उन्होंने बताया कि वो भी बॉन्डी में ही थे और उन्हें एक रेस्टोरेंट में बंद होना पड़ा. उन्होंने X पर जानकारी देते हुए बताया, ‘बॉन्डी बीच पर एक रेस्टोरेंट में बंद होना काफी डरावना था. अब मैं सेफ हूं लेकिन इमरजेंसी सर्विसेस और जिस व्यक्ति ने आतंकयों का सामना किया, उन्हें धन्यवाद. जिन भी लोगों पर इस हमले का प्रभाव पड़ा है, उनके प्रति मेरी संवेदना है.’

एशेज कवर करने के लिए ऑस्ट्रेलिया में थे वॉन

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच अभी एशेज सीरीज 2025-26 चल रही है. इसी को कवर करने के लिए पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन ऑस्ट्रेलिया में थे. एशेज सीरीज के दो मैच हो चुके हैं और दोनों में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली. अब 17 दिसंबर को एडिलेड में तीसरा एशेज टेस्ट खेला जाने वाला है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- Sydney: आतंकवाद के खिलाफ होना होगा एकजुट, बॉन्डी बीच हमले पर क्या बोले PM मोदी समेत वैश्विक नेता?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola