2 शूटर, 20 मिनट, 16 मौतें... कौन है नवीद अकरम? जिसने सिडनी में किया कत्लेआम

Sydney Bondi Beach Terrorist Attack: सिडनी बोंडी बीच पर हुई फायरिंग को आतंकी हमला कहा गया है. एक आतंकी को पुलिस ने मौके पर ढेर कर दिया और दूसरे आतंकी को दबोच लिया, जो अपने साथ गोलियों का जखीरा लाया था.

Naveed Akram | Bondi Beach | Sydney

इस युवक ने सिडनी के बोंडी बीच पर ताबड़तोड़ फायरिंग की.

Sydney Bondi Beach Shooter Profile: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बोंडी बीच पर 2 शूटरों ने 20 मिनट तक मौत का खेल खेला और 16 लाशें बिछा दी. दोंनों शूटरों ने करीब 2000 लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें 40 लोग घायल हुए. न्यू साउथ वेल्स (NSW) पुलिस ने एक आतंकी को मौके पर ही ढेर कर दिया, वहीं 2 आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें लोगों ने खूब पीटा. वहीं एक आतंकी की पहचान नवीद अकरम नामक शख्स के रूप में हुई है.

एक कार से मिले एक्सप्लोसिव डिवाइस

NSW पुलिस कमिश्नर माल लैन्योन ने बताया कि पुलिस ने बोंडी बीच और इसके आस-पास के इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया था. इस दौरान कैंपबेल परेड में खड़ी एक गाड़ी में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस मिले. मामले की जांच करते हुए अब तक जितनी भी जानकारी और हथियार हाथ लगे हैं, उनके आधार पर गोलीबारी को आतंकी हमला माना गया है और ऑफिशियली आतंकी हमला घोषित भी कर दिया गया है. वहीं दोनों आतंकियों ने खासतौर पर यहूदियों को ही गोलियों का निशाया बनाया.

8 दिन चलने वाला त्योहार मना रहे थे

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आतंकी हमला स्थानीय समय के अनुसार शाम को करीब 6:30 बजे हुआ. बोंडी बीच पर 8 दिन चलने वाला यहूदी त्योहार हनुक्का मनाया जा रहा था, जिसकी पहली रात थी और करीब 2000 लोग बीच पर जुटे थे, जिन पर गोलियां बरसाई गईं. ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज ने देशवासियों को संबोधित करते हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और यहूदी समुदाय से कहा कि हमारे देश में नफरत, हिंसा और आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ