हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

ENG vs NEP: इंग्लैंड ने जीता मैच, लेकिन नेपाल टीम के मुरीद हुए पूर्व इंग्लिश कप्तान, तारीफ में कह डाली बड़ी बात

Michael Vaughan ENG vs NEP: इंग्लैंड ने रोमांचक मैच में नेपाल को 4 रनों से हराया. भले ही नेपाल को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन माइकल वॉन टीम के प्रदर्शन के मुरीद हो गए हैं.

विज्ञापन
Michael Vaughan praises Nepal cricket Team

Michael Vaughan ENG vs NEP: रोमांच से भरपूर मुकाबले में इंग्लैंड जैसे-तैसे नेपाल के खिलाफ जीत दर्ज करने में सफल रही. 185 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बल्लेबाजों के उम्दा प्रदर्शन के बूते नेपाल की टीम ने 180 रन बनाए. हालांकि, टीम बड़ा उलटफेर करने से महज 5 रन दूर रह गई. भले ही जीत इंग्लिश टीम के हाथ लगी हो, पर हर तरफ तारीफ नेपाल की हो रही है. खुद पूर्व इंग्लिश कप्तान ने भी नेपाल के प्रदर्शन की जमकर प्रशंसा की है.

नेपाल टीम के मुरीद हुए माइकल वॉन

आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मैच में इंग्लैंड को मिली जीत के बाद माइकल वॉन ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “क्या कमाल का क्रिकेट मैच था. नेपाल के प्लेयर्स ने जिस तरह की स्किल्स दिखाई वो लाजवाब है. जीत इंग्लैंड के लिए जीत है.” आखिरी ओवर में जीत के लिए नेपाल को 10 रनों की दरकार थी. हालांकि, सैम करन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए लास्ट ओवर में महज 6 रन खर्च किए और इंग्लैंड टीम को बेइज्जत होने से बचा लिया.

नेपाल की ओर से अंतिम ओवरों में लोकेश बाम ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया. उन्होंने महज 20 गेंदों का सामना करते हुए 39 रनों की नाबाद पारी खेली. एक समय पर लग रहा था कि लोकेश अपनी तूफानी बैटिंग के दम पर नेपाल को जीत दिलाने में सफल हो जाएंगे. हालांकि, अंतिम ओवर में सैम करन द्वारा डाली गई एक के बाद एक यॉर्कर पर लोकेश बड़ा शॉट नहीं लगा सके.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: सूर्यकुमार यादव बने T20I के असली किंग! कोहली के ‘विराट’ रिकॉर्ड को ध्वस्त कर रच डाला इतिहास

सोशल मीडिया पर हो रही जमकर तारीफ

नेपाल टीम के प्रदर्शन की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है. डेल स्टेन ने टीम के प्रदर्शन को देखने के बाद अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि अगर नेपाल टीम को उनकी सर्विज की जरूरत पड़े, तो वह इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं. वहीं, युवराज सिंह ने लिखा कि इसी तरह के प्रदर्शन से टीम ग्रो करती है और चैंपियन प्लेयर्स उभरते हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola