MI W vs DC W: बतौर कप्तान पहले मैच में ही जेमिमा रोड्रिग्स ने रच दिया इतिहास, स्मृति मंधाना को छोड़ा पीछे 

MI W vs DC W: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत हो चुकी है. जहां पर टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स वूमेन और मुंबई इंडियंस वूमेन के बीच खेला जा रहा है. जहां पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने नए कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स के साथ मैदान पर उतरी हैं. टॉस के समय मैदान पर आते ही जेमिमा ने इतिहास रच दिया और स्मृति मंधाना को पीछे छोड़ दिया.

Jemimah Rodrigues

Jemimah Rodrigues

MI W vs DC W: दिल्ली कैपिटल्स वूमेन और मुंबई इंडियंस वूमेन के बीच WPL 2026 का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है. जहां पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने नए कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स के साथ मैदान पर उतरी है. विमेंस प्रीमियर लीग में पहली बार जेमिमा कप्तानी करती हुई नजर आ रही हैं. अपने पहले मुकाबले में ही जेमिमा ने बतौर कप्तान इतिहास रच दिया है. इसी के साथ उन्होंने अपनी दोस्त और आरसीबी की कप्तान  स्मृति मंधाना को पीछे छोड़ दिया है. 

विज्ञापन

जेमिमा रोड्रिग्स ने रच दिया इतिहास 

मुंबई इंडियंस वूमेन के खिलाफ मुकाबले में जब दिल्ली कैपिटल्स वूमेन की कप्तानी करने जेमिमा रोड्रिग्स पहुंची, तो उन्होंने इतिहास रच दिया. जेमिमा अब विमेंस प्रीमियर लीग में कप्तानी करने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गई है. जेमिमा सिर्फ 25 साल 127 दिनों की उम्र में ही कप्तान बन गईं हैं. उससे पहले ये रिकॉर्ड स्मृति मंधाना के नाम था. मंधाना पहले सीजन से ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वूमेन टीम की कप्तानी कर रही हैं. जेमिमा पहले मुकाबले में ही टॉस भी जीत गई और उन्होंने गेंदबाजी करने का बड़ा फैसला किया. नवी मुंबई के डॉ डी वाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में लक्ष्य का पीछा करना आसान होता है. 

विज्ञापन

हरमनप्रीत और नेट साइवर ब्रंट का चला बल्ला 

मुकाबले में टॉस हारने के बाद मुंबई इंडियंस वूमेन की टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. अमेलिया केर बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गईं. वहीं जी कमलिनी 19 गेंदों में सिर्फ 16 रन ही बना सकी. नेट साइवर ब्रंट ने 46 गेंदों में 70 रनों की पारी खेली. वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 42 गेंदों में नाबाद 74 रनों की पारी खेली. जिसमें 8 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के जड़े. अंत में निकोला कैरी ने भी 12 गेंदों में 21 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स वूमेन के लिए नंदिनी शर्मा ने 2 विकेट अपने नाम किया. वहीं श्री चरणी और चिनेल हेनरी ने 1-1 विकेट लिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ