MI vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में मंगलवार को मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 विकेट से मात दे दी। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर से फेल रहे। वे अपनी पारी में सिर्फ 7 रन ही बना सके और आउट हो गए। हालांकि उनके विकेट पर मुनफ पटेल समेत कई क्रिकेटर्स ने सवाल खड़े किए हैं।
ऐसे आउट हुए रोहित शर्मा
दरअसल मुंबई इंडियंस की पारी के दौरान पांचवे ओवर में रोहित शर्मा ने वानिंदु हसरंगा की गेंद को आगे निकलकर खेलने का प्रयास किया। गेंद रोहित के पैड पर लगी और अंपायर ने उन्हें आउट नहीं दिया। ऐसे में आरसीबी ने डीआरएस कॉल किया। रोहित आश्वस्त थे कि गेंद या तो लेग स्टंप के बाहर चली जाएगी या फिर स्टंप्स के ऊपर चली जाएगी। इस पर तीसरे अंपायर ने पाया कि बॉल का इम्पैक्ट स्टंप्स के सामने है और गेंद लेग स्टंप पर लग रही है। इस तरह वे आउट करार दिए गए।
और पढ़िए – RR vs KKR Preview: प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए आमने-सामने होगी कोलकाता और राजस्थान, जानें संभावित प्लेइंग 11
मुनफ पटेल और मोहम्मद कैफ ने खड़े किए सवाल
रोहित शर्मा का विकेट गिरने के बाद इस पर पूर्व क्रिकेटर्स मोहम्मद कैफ और मुनफ पटेल ने सवाल खड़े किए। मोहम्मद कैफ ने रोहित शर्मा की फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, “हैलो डीआरआस, ये थोड़ा ज्यादा नहीं हो गया? ये lbw आउट कैसे हो सकता है?” वहीं, मुनफ पटेल ने एक विदेशी ब्रॉडकास्टर की फीड का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें रोहित शर्मा स्टंप्स से 3.7 मीटर दूर हैं, जहां बॉल उनके पैड पर लगी। ऐसे में उन्होंने ट्वीट में लिखा, “लगता है अब डीआरएस भी बंद होना चाहिए। अनलकी रोहित शर्मा। क्या बोलती पब्लिक, ये आउट है या नहीं?”
और पढ़िए – CSK vs DC: जिस गेंदबाज ने महीनेभर से नहीं खेला एक भी मैच, धोनी ने शानदार जीत के बाद लिया उसका नाम
क्या कहते हैं नियम?
दरअसल आईपीएल प्लेइंग कंडीशन का अपेंडिक्स डी डीआरएस और अंपायर के निर्णय से जुड़े नियमों की जानकारी देता है। इसके क्लॉज 3.4.6.4 के तहत पॉइंट ऑफ इम्पैक्ट पर बल्लेबाज और स्टंप्स की दूरी 3 मीटर या उससे अधिक होने पर नॉट आउट करार दिया जाता है। इसे 3 मीटर रुल भी कहा जाता है। अगर रोहित शर्मा के विकेट की बात करें तो मुनफ पटेल के मुताबिक रोहित के पैड और स्टंप के बीच 3.7 मीटर की दूरी थी। अगर ये सही है तो नियमों के मुताबिक रोहित नॉट आउट करार दिए जा सकते थे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
8 mins agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
14 mins agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
1 hr agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
1 hr agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
1 hr agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
1 hr agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
2 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
2 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoहैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines