'उसे रोकना मुश्किल...', सूर्यकुमार यादव की तारीफ में फाफ डु प्लेसिस ने पढ़े कसीदे

MI vs RCB Suryakumar Yadav faf du plessis

MI vs RCB Suryakumar Yadav faf du plessis

नई दिल्ली: आईपीएल 2023 के तहत मंगलवार को मुंबई में खेले गए मुकाबले में एक बार फिर सूर्या नाम का तूफान आया। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने आरसीबी के खिलाफ ऐसी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की कि विपक्षी टीम भी उनकी मुरीद हो गई। 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सूर्या ने महज 35 गेंदों में 7 चौके-6 छक्के ठोक 237 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 83 रन कूट डाले।

विज्ञापन

सूर्या जब पवेलियन लौटे तो उन्हें विराट कोहली समेत आरसीबी के कई खिलाड़ी शानदार पारी की बधाई देते नजर आए। सूर्या के अलावा ईशान किशन ने 21 गेंदों में 42, तो वहीं नेहल वढेरा ने 34 गेंदों में 52 रन की आतिशी पारी खेल अपनी टीम को 16.3 ओवर में ही 6 विकेट से दमदार जीत दिला दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस भी सूर्यकुमार यादव की तारीफ करते नजर आए।

विज्ञापन

जिस तरह का विकेट था, हम 20 रन कम थे

फाफ ने करारी हार के बाद कहा- मुझे लगता है कि जिस तरह का विकेट था, हम 20 रन कम थे। वे एक मजबूत चेजिंग टीम हैं। वे गहरी बल्लेबाजी करते हैं। मुझे लगता है कि हम आखिरी पांच ओवरों में रन नहीं बना पाए। फाफ ने आगे कहा- खिलाड़ियों को प्रेरित करने के लिए आपको कहना होगा कि 200 एक अच्छा स्कोर है, लेकिन यह आवश्यक है कि आप गति को कम करें। उन्होंने पहले 6 ओवरों को भुनाया। टूर्नामेंट के अंत में जब विकेट धीमे होते हैं, तो आपको यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता होती है कि आप पहले 6 ओवरों में लगभग 60 रन बना लें।

विज्ञापन

सूर्य कुमार यादव सर्वश्रेष्ठ में से एक

फाफ ने सूर्या की तारीफ कर कहा- सूर्य कुमार यादव सर्वश्रेष्ठ में से एक है, जब वह चल रहा होता है तो उसे रोकना मुश्किल हो जाता है। उसके सामने गेंदबाजी करना भी मुश्किल है। इतने विकल्प होने के बावजूद आप उसे रोक नहीं कर सकते। वहीं इस मैच में सिराज की खराब गेंदबाजी पर फाफ ने कहा- वह आईपीएल के पहले हाफ में शानदार रहा है। वह लंबे समय तक इससे दूर रहा, लेकिन खिलाड़ी सकारात्मक रूप से खेलने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एमआई ने लगाई लंबी छलांग 

इस मैच के बाद मुंबई इंडियंस ने पॉइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगा दी है। एमआई टीम 11 मैचों में 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है जबकि आरसीबी को बड़ा नुकसान हुआ है। अब टीम 11 मैचों में 10 अंकों के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गई है। आरसीबी का प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करना चुनौतीपूर्ण हो गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ