---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2023: सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल में पूरे किए 3000 रन, इस खास क्लब में बनाई जगह

IPL 2023, MI vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में मंगलवार को मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को 6 विकेट से मात दी। इस मैच में सूर्यकुमार यादव का बल्ला जमकर बोला। उन्होंने मात्र 35 गेंदो पर 83 रन बना लिए। इस पारी की बदौलत उन्होंने एक विशेष मुकाम हासिल किया है। उनके आईपीएल में 3000 […]

---खबर नीचे जारी है---

IPL 2023, MI vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में मंगलवार को मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को 6 विकेट से मात दी। इस मैच में सूर्यकुमार यादव का बल्ला जमकर बोला। उन्होंने मात्र 35 गेंदो पर 83 रन बना लिए। इस पारी की बदौलत उन्होंने एक विशेष मुकाम हासिल किया है। उनके आईपीएल में 3000 रन पूरे हो गए हैं।

इस खास क्लब में शामिल हुए सूर्यकुमार यादव

रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेले गए मैच में 63वां रन बनाते ही सूर्यकुमार यादव ने एक और कीर्तिमान हासिल कर लिया। वे आईपीएल के इतिहास में 3000 रन बनाने वाले 22वें खिलाड़ी बन गए हैं। वे ऐसा करने वाले 16वे भारतीय भी हैं। उनसे पहले विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल, शिखर धवन, सुरैश रैना, एमएस धोनी समेत कई दिग्गज खिलाड़ी इसे हासिल कर चुके हैं। वहीं आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के पास है। उनके इस लीग में 7044 रन है।

और पढ़िए – MI vs RCB: पहली गेंद पर छूटा डु प्लेसिस का कैच, सूर्या ने लगाई छक्कों की झड़ी, नेहल ने कार पर मारी बॉल, जानें…

Most Runs in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

– विराट कोहली – 7044 रन

---खबर नीचे जारी है---

– शिखर धवन – 6593 रन

– डेविड वॉर्नर – 6211 रन

---खबर नीचे जारी है---

– रोहित शर्मा – 6070

– सुरेश रैना – 5528

---खबर नीचे जारी है---

और पढ़िए – मैच जल्दी खत्म करने का मूड बना चुके थे सूर्यकुमार यादव, धमाकेदार जीत के बाद नेहल वढेरा ने किया खुलासा

सूर्यकुमार यादव का आईपीएल करियर

सूर्या ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ महज 35 गेंदों में 83 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 6 छक्के शामिल थे। आईपीएल करियर का ये उनका सबसे बड़ा स्कोर था। उन्होंने इस लीग में 134 मैचों में 30 की औसत से 3020 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान 100 छक्के और 325 चौके जड़े हैं। इसके अलावा उनके नाम 20 अर्धशतक भी है।

---खबर नीचे जारी है---

ऐसे जीती मुंबई इंडियंस की टीम

वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्लेन मैक्सवेल (68) और फाफ डु प्लेसिस (65) के अर्धशतकों की मदद से 199/6 का स्कोर बनाया। जवाब में मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव की पारी (83) की बदौलत 17वें ओवर में लक्ष्य हासिल किया।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

---खबर नीचे जारी है---

First published on: May 10, 2023 10:17 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola