Live Updates
19:07 (IST) 04 Apr 2026
MI vs DC Live Score: समीर रिजवी की धमाकेदार पारी के बदौलत जीती दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने समीर रिजवी के 90 रनों की ताबड़तोड़ पारी के बदौलत ही 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया. इसी के साथ दिल्ली को बैक टू बैक मैचों में जीत मिली है. वहीं मुंबई इंडियंस को सीजन की पहली हार मिली है.

18:55 (IST) 04 Apr 2026
MI vs DC Live Score: शतक बनाने से चूके समीर रिजवी

मुंबई इंडियंस के खिलाफ कमाल की पारी खेलने वाले समीर रिजवी शतक बनाने से चूक गए. रिजवी 51 गेंदों में 90 रन बनाकर कॉर्बिन बॉश का शिकार बने हैं. हालांकि मैच में दिल्ली बहुत आगे निकल गई है.

18:51 (IST) 04 Apr 2026
MI vs DC Live Score: जीत के करीब पहुंची दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स की टीम समीर रिजवी की धमाकेदार पारी के बदौलत जीत के बेहद करीब नजर आ रही है. मुंबई इंडियंस की टीम अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सकी. जिसके कारण ही टीम मुश्किल में नजर आ रही है.

18:28 (IST) 04 Apr 2026
MI vs DC Live Score: समीर रिजवी ने जड़ा शानदार अर्धशतक

मुश्किल समय में बल्लेबाजी करने आए समीर रिजवी ने लगातार दूसरे मुकाबले में कमाल की पारी खेली है. रिजवी तूफानी अंदाज में खेलकर अर्धशतक जड़ चुके हैं. हालांकि अब उन्हें मैच खत्म करके ही पवेलियन लौटना होगा.

18:20 (IST) 04 Apr 2026
MI vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने तीसरा विकेट गंवा दिया है. पथुम निसंका 44 रन बनाकर मिचेल सैंटनर का शिकार बने हैं. इस विकेट के साथ मुंबई इंडियंस की टीम ने शानदार कमबैक किया है.

18:09 (IST) 04 Apr 2026
MI vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स ने की वापसी

2 विकेट जल्दी गंवाने के बाद अब दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने शानदार वापसी की है. पथुम निसंका और समीर रिजवी दोनों ही संभल कर खेलते हुए नजर आ रहे हैं. अब मुकाबला बराबरी पर खड़ा है.

17:42 (IST) 04 Apr 2026
MI vs DC Live Score: नीतीश राणा को बुमराह ने किया रन आउट

दिल्ली कैपिटल्स की टीम को बहुत ही खराब शुरुआत मिली है. 7 रनों पर ही टीम ने दूसरा विकेट गंवा दिया है. नीतीश राणा को जीरो के स्कोर पर जसप्रीत बुमराह ने रन आउट कर दिया है.

17:36 (IST) 04 Apr 2026
MI vs DC Live Score: केएल राहुल एक बार फिर सस्ते में लौटे पवेलियन

दिल्ली कैपिटल्स को बहुत ही खराब शुरुआत मिली है. विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल सिर्फ 1 रन बनाकर दीपक चाहर का शिकार बने हैं. ऐसे में मुंबई की टीम को शानदार स्टार्ट मिला है.

17:32 (IST) 04 Apr 2026
MI vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स की पारी हुई शुरू

दिल्ली कैपिटल्स की टीम 163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी है. पथुम निसंका और केएल राहुल सलामी बल्लेबाजी करने उतरे हैं. वहीं मुंबई इंडियंस के लिए पहला ओवर दीपक चाहर फेंक रहे हैं.

17:17 (IST) 04 Apr 2026
MI vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स की टीम को मिला 163 रनों का लक्ष्य

मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर 162 रन बनाए हैं. अब जीत के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 163 रन बनाने होंगे. दिल्ली के लिए मुकेश कुमार ने 2 विकेट अपने नाम किया.

17:09 (IST) 04 Apr 2026
MI vs DC Live Score: नमन धीर की जूझारू पारी हुई खत्म

मुंबई इंडियंस की टीम को 19वें ओवर में छठा झटका लगा है. नमन धीर 21 गेंदों में 28 रन बनाकर टी नटराजन का शिकार बने हैं. जिसके कारण ही मुंबई इंडियंस की टीम को अब 165 रनों का स्कोर भी बहुत दूर नजर आ रहा है.

16:48 (IST) 04 Apr 2026
MI vs DC Live Score: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, अगली ही गेंद पर लौटे पवेलियन

कप्तान सूर्यकुमार यादव अर्धशतक जड़ने के बाद अगली ही गेंद पर लुंगी एनगिडी का शिकार बन गए हैं. जिसके कारण ही मुंबई की आधी टीम अब पवेलियन लौट गई है. जिसके कारण ही अब 170 रनों का स्कोर थोड़ा मुश्किल लग रहा है.

16:46 (IST) 04 Apr 2026
MI vs DC Live Score: कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक

मुंबई इंडियंस के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शानदार प्रदर्शन करके अर्धशतक जड़ दिया है. जिसके कारण ही मैच में मुंबई की टीम बनी हुई है. हालांकि अब उन्हें इस पारी को और लंबा खींचना होगा.

16:30 (IST) 04 Apr 2026
MI vs DC Live Score: शेरफेन रदरफोर्ड भी हुए फेल

मुंबई इंडियंस की टीम नियमित अंतराल में विकेट गंवाने के कारण मुश्किल में नजर आ रही है. शेरफेन रदरफोर्ड सिर्फ 5 रन बनाकर ही विप्रज निगम का शिकार बने हैं. अब कप्तान सूर्यकुमार यादव पर जिम्मेदारी बढ़ गई है.

16:19 (IST) 04 Apr 2026
DC vs MI IPL 2026 Live: मुंबई इंडियंस को लगा सबसे बड़ा झटका

मुंबई इंडियंस की टीम ने सबसे बड़ा विकेट गंवा दिया है. फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 26 गेंदों में 35 रन बनाकर कप्तान अक्षर पटेल का शिकार बने हैं. जिसके कारण ही दिल्ली की टीम मैच में वापस आ गई है.

16:10 (IST) 04 Apr 2026
DC vs MI IPL 2026 Live: मुंबई इंडियंस ने किया कमबैक

तीसरे ओवर में 2 विकेट गंवाने के बाद अब मुंबई इंडियंस की टीम ने शानदार कमबैक किया है. रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव संभल कर खेल रहे हैं.

15:50 (IST) 04 Apr 2026
DC vs MI IPL 2026 Live: तिलक वर्मा का नहीं खुला खाता

पारी के तीसरे ओवर में मुंबई इंडियंस की टीम ने 2 विकेट गंवा दिए हैं. रयान रिकेल्टन के बाद तिलक वर्मा भी मुकेश कुमार का शिकार बने हैं. तिलक दूसरी गेंद पर बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए हैं.

15:46 (IST) 04 Apr 2026
DC vs MI IPL 2026 Live: मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका

मुंबई इंडियंस की टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली है. विकेटकीपर बल्लेबाज रयान रिकेल्टन 11 गेंदों में सिर्फ 9 रन बनाकर मुकेश कुमार का शिकार बने हैं. ऐसे में रोहित शर्मा पर दबाव बढ़ गया है.

15:30 (IST) 04 Apr 2026
DC vs MI IPL 2026 Live: मुंबई इंडियंस की पारी हुई शुरू

मुंबई इंडियंस की टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी है. रयान रिकेल्टन और रोहित शर्मा मुंबई के लिए क्रीज पर उतरे हैं. वहीं मुकेश कुमार दिल्ली के लिए पहला ओवर फेंक रहे हैं.

15:22 (IST) 04 Apr 2026
DC vs MI IPL 2026 Live: दोनों टीमों के इंपैक्ट सब

दिल्ली कैपिटल्स इम्पैक्ट सब: आशुतोष शर्मा, आकिब नबी डार, समीर रिजवी, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर.

मुंबई इंडियंस इम्पैक्ट सब: मयंक मारकंडे, रॉबिन मिंज, राज बावा, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार.

Delhi Capitals vs Mumbai Indians Highlights: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2026 का 8वां मुकाबला अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. जहां पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर 162 रन बनाए. इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 18.1 ओवर में ही 6 विकेट से मैच जीत लिया. समीर रिजवी ने अकेले दम पर मैच को पलट दिया.

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज हुए फेल  

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. रयान रिकेल्टन सिर्फ 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. तिलक वर्मा तो अपना खाता भी नहीं खोल सके. रोहित शर्मा ने 35 रनों की अहम पारी खेली. जिसके बाद कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 51 रनों की अहम पारी खेली. अंत में नमन धीर ने भी 28 रन बनाए. मिचेल सैंटनर ने भी नाबाद 18 रन बनाए. जिसके कारण ही मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुकेश कुमार ने 2 विकेट अपने नाम किया. इसके अलावा लुंगी एनगिडी, अक्षर पटेल, विप्रज निगम और टी नटराजन ने भी 1-1 विकेट अपने नाम किया.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: आयुष म्हात्रे ने चकनाचूर किया सुरेश रैना का रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी के क्लब में भी हुए शामिल

---विज्ञापन---

दिल्ली कैपिटल्स की मिली लगातार दूसरी जीत 

163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम को भी खराब शुरुआत मिली. केएल राहुल और नीतीश राणा पहली 10 गेंदों में ही पवेलियन लौट गए थे. जिसके बाद सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका ने 30 गेंदों में 44 रनों की पारी खेली. जिसके बाद नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरे समीर रिजवी ने 51 गेंदों में 90 रनों की पारी खेली. जिसमें 7 चौके और इतने ही गगनचुंबी छक्के भी शामिल हैं. अंत में डेविड मिलर ने नाबाद 21 रन जोड़े. जिसके कारण ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 18.1 ओवर में ही 6 विकेट से मैच जीत लिया. मुंबई के लिए दीपक चाहर और मिचेल सैंटनर ने 1-1 विकेट हासिल किया. वहीं बुमराह ने भी अच्छी गेंदबाजी की. हालांकि इसके बाद भी दिल्ली की टीम बैक टू बैक मुकाबला जीत गई.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: CSK को हराकर पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, चेपॉक के मैदान पर पहली बार हुआ ऐसा

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---