PAK vs ENG: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच आज से तीसरा टेस्ट मैच कराची में शुरू हो गया है। पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी कर रही है और खबर लिखे जाने तक उसने 3 विकेट के नुकसान पर 141 रन बना लिए हैं। इस मैच से पहले कराची के मैदान पर प्रैक्टिस सेशन में इंग्लैंड टीम के कोच ब्रेंडन मैक्कुलम और कप्तान बेन स्टोक्स के बीच छक्के मारने का कॉम्पिटिशन हुआ।
मैकुलम ने ठोकी 4 बाउंड्री
तीसरे टेस्ट मैच से पहले इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैकुलम और कप्तान बेन स्टोक्स के बीच सिक्स हिटिंग चैलेंज हुआ, इसका नतीजा देखकर फैंस चौंक रहे हैं। छक्का चैलेंज के दौरान मैकुलम और स्टोक्स ने 5-5 गेंदों का सामना किया। सबसे पहले इंग्लैंड के कप्तान स्टोक्स पहली गेंद मिस कर गए, जबकि कोच ने जोरदार छक्का जड़ दिया।
और पढ़िए – IND vs BAN: Rishabh Pant ने गोली की रफ्तार से की स्टंपिंग, MS Dhoni की दिलाई याद, देखें वीडियो
कोच मैकुलम ने मारी बाजी
इस चैलेंज में कोच मैकुलम ने 5 में से 4 गेंदों को बाउंड्री के पार भेज दिया जबकि, स्टोक्स सिर्फ दो ही छक्के लगा पाए। इस तरह कोच ने इस चैलेंज में बाजी मार ली, जबकि कप्तान स्टोक्स पीछे रह गए।
और पढ़िए – AUS vs SA: Nortje ने रफ्तार से दिया चकमा… खड़े रह गए Steven Smith, गेंद उड़ा ले गई गिल्लियां
आक्रामक बल्लेबाज रहे हैं मैकुलम
आपको बता दें कि ब्रेंडन मैकुलम और कप्तान बेन स्टोक्स की टेस्ट क्रिकेट में आक्रामक शैली जबरदस्त हिट रही है। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तानन मैकुलम एक आक्रामक बल्लेबाजी रहे हैं। उनकी कोचिंग में इस शैली में खेलते हुए इंग्लैंड को लगातार कामयाबी मिल रही है।
टेस्ट सीरीज में आगे है इंग्लैंड
पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड 2-0 से आगे है। रावलपिंडी में पहला मैच 74 रन से अपने नाम किया था, जबकि मुल्तान में दूसरा मैच 26 रन से जीता था।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
11 mins agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
36 mins agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
39 mins agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
1 hr agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
2 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
2 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
2 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
2 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines