Mayank Agarwal: भारतीय क्रिकेट टीम से दूर चल रहे मयंक अग्रवाल अब इंग्लैंड में खेली जा रही काउंटी चैंपियनशिप में भाग लेंगे. वह दलीप ट्रॉफी में भी हिस्सा नहीं ले रहे हैं. लंबे सालों से भारतीय टीम से दूर चल रहे मयंक फिलहाल वापसी की राह तलाश कर रहे हैं. लेकिन अब उन्होंने काउंटी चैंपियनशिप खेलने का मौका मिला है. डरहम क्रिकेट टीम ने मयंक अग्रवाल के खेलने की पुष्टि की है. मयंक ने भारत के लिए टेस्ट और वनडे में प्रतिनिधित्व किया है.
डरहम के लिए खेलेंगे मयंक अग्रवाल
मयंक ने भारत के लिए टेस्ट और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में लगभग 9 हजार रन बनाए हैं. इसके अलावा वह यॉर्कशायर के लिए भी साल 2025 में काउंटी चैंपियनशिप खेल चुके हैं.
डरहम ने मयंक अग्रवाल के बारे में लिखा “काउंटी चैंपियनशिप में मयंक के हमारे साथ जुड़ने से हम बेहद खुश हैं. डेविड बेडिंगहैम के अंतरराष्ट्रीय रेड बॉल क्रिकेट के ग्रीष्मकालीन सत्र से पहले दक्षिण अफ्रीका लौटने के साथ, यह महत्वपूर्ण था कि हम शेष सत्र के लिए एक उच्च श्रेणी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर की भर्ती करके कार्रवाई करें. मयंक एक बेहद प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं जिनका प्रथम श्रेणी क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड है. हम उनसे डरहम के लिए योगदान की उम्मीद करते हैं क्योंकि हम काउंटी चैम्पियनशिप के डिवीजन वन में अपनी वापसी सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं”
साल 2022 में खेला आखिरी मुकाबला
मयंक ने भारत के लिए साल 2018 में डेब्यू किया था. वहीं, आखिरी मैच उन्होंने साल 2022 में श्रीलंका के खिलाफ बेंगलुरु में ही खेला था. इसके बाद उन्हें लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है. हाल ही में उन्होंने कर्नाटक में आयोजित होने वाली महाराजा कप में हिस्सा लिया था.
ये भी पढ़ें: जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को लेकर आया बड़ा अपडेट
करियर पर एक नजर
मयंक ने भारत के लिए 21 टेस्ट मैच में 41.33 की औसत के साथ 1488 रन बनाए हैं. उन्होंने 4 शतक और 6 अर्धशतक अपने नाम किए हैं. इसके अलावा 5 वनडे मैच में उन्होंने 86 रन बनाए हैं.
घरेलू करियर उनका दमदार रहा है. उन्होंने अब तक खेले गए 124 फर्स्ट क्लास मैच में 43.98 की शानदार औसत से 8929 रन बनाए हैं. उन्होंने 21 शतक और 48 अर्धशतक बनाए हैं. इसके अलावा 132 लिस्ट A मैच में उन्होंने 49.07 की औसत के साथ 6036 रन बनाए हैं. वहीं, 222 टी-20 मैच में उनके बल्ले से 25.48 की औसत के साथ 5147 रन निकले हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs AFG: T20 सीरीज से हो सकती है इन 4 खिलाड़ियों की वापसी
संबंधित खबरें
LIVE: भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला T20 मुकाबला आज, जानें मैच की पूरी डिटेल्स
35 mins agoIND vs NZ: पहले T20I मैच में ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं टीम इंडिया के हीरो
1 hr agoक्या बारिश बिगाड़ेगी भारत-न्यूजीलैंड का पहला मुकाबला? जानिए मौसम का हाल
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
4 hrs agoआज होगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I मैच, ये है फ्री में देखने का तरीका
5 hrs agoजेम्स एंडरसन को लगा बड़ा झटका, लंकाशायर ने नए कॉन्ट्रैक्ट से किया इनकार
12 hrs agoपहले T20 में इन 3 भिड़ंत पर रहेंगी सबकी नजरें, मैदान पर दिखेगा घमासान!
12 hrs agoप्रियांश आर्या का धमाका, 199 रनों की पारी खेल ठोकी टीम इंडिया की दावेदारी
13 hrs agoIND vs NZ: पहले टी20 मुकाबले पर बारिश का खतरा? जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल
13 hrs agoइंटरनेशनल मास्टर्स क्रिकेट वर्ल्ड कप में नहीं खेलेगी पाकिस्तान टीम
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines