Mayank Agarwal Health Update: भारतीय टीम के बल्लेबाज मयंक अग्रवाल की हेल्थ को लेकर अब बड़ा अपडेट सामने आया है। जिससे ये साफ हो गया है कि कब उनकी रणजी ट्रॉफी 2024 में वापसी होगी। दरअसल बीते कुछ दिनों पहले मयंक अग्रवाल ने फ्लाइट में पानी समझकर जहरीला पदार्थ पी लिया था। जिसके बाद मयंक अग्रवाल की तबीयत इतनी बिगड़ गई थी कि उनको अचानक से अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया था। हालांकि बाद में उनकी हालात में सुधार हो गया था। अब मयंक अग्रवाल की वापसी पर बड़ी खबर सामने निकलकर आ रही है।
9 फरवरी को मैदान पर दिखेंगे मयंक अग्रवाल
मयंक अग्रवाल की तबीयत अब पूरी तरह से ठीक है। जिसके बाद उनको डॉक्टर्स की तरफ से मैच खेलने की भी मंजूरी दे दी गई है। अब मयंक अग्रवाल 9 फरवरी से होने वाले मैच में खेलते हुए दिखाई देंगे। रणजी ट्रॉफी 2024 में मयंक अग्रवाल कर्नाटक टीम की कप्तानी कर रहे हैं। अब कर्नाटक का अगला मैच 9 फरवरी को तमिलनाडु के साथ होने वाला है। इस मैच के साथ मयंक अग्रवाल की मैदान पर वापसी होगी। हालांकि बीमार होने के चलते मयंक अग्रवाल पिछला मैच नहीं खेल पाए थे। जिसके बाद मयंक अग्रवाल के मैनेजर की तरफ से इस मामले को लेकर त्रिपुरा पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद त्रिपुरा पुलिस ने शिकायत दर्ज करके मामले की जांच करने की बात कही थी।
मयंक के मुंह में पड़ गए थे छाले
दरअसल कर्नाटक टीम को अपना मैच रेलवे के साथ खेलना था। जिसके लिए कर्नाटक के खिलाड़ियों को फ्लाइट पकड़कर त्रिपुरा से दिल्ली आना था। इस फ्लाइट में मयंक अग्रवाल की सीट के सामने एक बोलत रखी थी जिसमें कुछ पानी जैसा जहरीला पदार्थ था। जिसको मयंक अग्रवाल ने पी लिया था। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। मयंक का सारा चेहरा सूज गया था और उनके मुंह में छाले भी पड़ गए थे।
जिसके बाद मयंक से बोला भी नहीं जा रहा था। जिसके बाद अग्रतला के अस्पताल में मयंक का डॉक्टरों की निगरानी में ईलाज चला। फिर एक दिन बाद डॉक्टर्स ने उनको छुट्टी दे दी थी। हालांकि उनको कुछ दिनों के लिए क्रिकेच न खेलने की सलाह दी गई थी। अब तमिलनाडु के साथ होने वाले अगले मैच के लिए मयंक अग्रवाल को कर्नाटक टीम में शामिल किया गया है।
शानदार फॉर्म में हैं मयंक अग्रवाल
रणजी ट्रॉफी 2024 में मयंक अग्रवाल अभी तक काफी शानदार फॉर्म में दिखे हैं। उन्होंने अभी तक इस सीजन 4 मैच खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से 400 से अधिक रन निकले हैं। चार मैचों में मयंक अग्रवाल 2 शतक भी लगा चुके हैं। अब टीम को आगे भी मयंक से ऐसे ही शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
ये भी पढ़ें:- IND vs ZIM: टी20 सीरीज का हुआ ऐलान, जानें कब से कब तक खेले जाएंगे मुकाबले
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG : तीसरे टेस्ट में रजत पाटीदार को मिलेगा मौका, या सरफराज खान के साथ जाएंगे टीम से बाहर
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: मुंबई इंडियंस के कोच पर भड़कीं रोहित शर्मा की पत्नी, कप्तानी जाने से हैं नाराज!
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
1 hr agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
2 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
3 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
3 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
4 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
5 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
5 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
5 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines