हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Mayank Agarwal Health Update: कब तक नहीं बोल पाएंगे मयंक अग्रवाल? अगले मैच से भी बाहर

Mayank Agarwal Health Update: भारतीय क्रिकेटर मयंक अग्रवाल की हालत को लेकर अपडेट सामने आया है। कुछ वक्त तक वह बोल नहीं पाएंगे

विज्ञापन
Mayank Agarwal Health Update (Image- X)

Mayank Agarwal Health Update: भारतीय क्रिकेटर मयंक अग्रवाल 30 जनवरी मंगलवार को जहरीला या एसिडिक पानी पीने के बाद बीमार पड़ गए थे। उनके तुरंत फ्लाइट से उतारकर अगरतला के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। क्रिकेटर की हेल्थ पर जो प्रारंभिक अपडेट आया था उस मुताबिक वह खतरे से बाहर थे। लेकिन अब पल-पल उनको लेकर नई जानकारी सामने आ रही है। इसी बीच ताजा जानकारी मिली है जिसमें पता चला है कि मयंक अग्रवाल के मुंह में अभी सूजन है और छाले भी हैं। वहीं वह रणजी ट्रॉफी के अगले मुकाबले से बाहर भी रहेंगे। मयंक कर्नाटक की टीम के कप्तान हैं।

कब तक लौट पाएंगे मयंक अग्रवाल?

मयंक अग्रवाल की बात करें तो वह मौजूदा रणजी ट्रॉफी में शानदार फॉर्म में थे। चार मैचों में उनके बल्ले से 400 से अधिक रन निकल चुके थे जिसमें दो शतक भी शामिल थे। 29 जनवरी को त्रिपुरा के खिलाफ जीत के बाद वह अपनी टीम के साथ सूरत रवाना हो रहे थे जहां 2 फरवरी से कर्नाटक को रेलवे के खिलाफ मुकाबला खेलना था। अब वह उस मैच को भी मिस करेंगे और इसकी जानकारी कर्नाटक की टीम के मैनेजर रमेश ने दी। उन्होंने यह भी बताया कि उम्मीद है कि मयंक 9 फरवरी से चेन्नई में तमिलनाडु के खिलाफ होने वाले मैच तक फिट हो जाएंगे।

दो दिन तक नहीं बोल पाएंगे मयंक

वहीं टीम के मैनेजर रमेश ने यह भी बताया कि मयंक अग्रवाल के मुंह में छाले हैं। उनके इंस्टाग्राम पर भी एक तस्वीर सामने आई जिसमें उनके होठ पर भी सूजन दिख रही थी। रमेश ने बताया कि उनके मुंह में सूजन है इस कारण वह 48 घंटे यानी करीब दो दिन तक शायद बोल नहीं पाएंगे। वहीं पुलिस के पास भी मैनेजर द्वारा शिकायत दर्ज करवा दी गई है।

विज्ञापन

इस मामले में अभी नए अपडेट का इंतजार है। वहीं इस पूरे केस में हत्या की साजिश की भी सुगबुगाहट आने लगी है। सवाल यह उठ रहे हैं कि अगर पानी में जहरीला पदार्थ या एसिडिक वॉटर था तो किसी अन्य पैसेंजर को कुछ क्यों नहीं हुआ। मयंक के साथ ही सिर्फ क्यों ऐसा हुई इसकी जांच की जा रही है। जबकि त्रिपुरा पुलिस भी इस मामले में जुटी है। देखना होगा कि आखिर इस पूरे मामले का सच क्या है?

यह भी पढ़ें- क्या मयंक अग्रवाल ने पानी समझकर पी लिया ‘जहर’? एसोसिएशन के अधिकारी ने खोला राज

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Mayank Agarwal Case: क्या रची गई मयंक अग्रवाल की हत्या की साजिश? पुलिस ने बताया सच

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola