Mayank Agarwal ने फ्लाइट में गलती से पिया जहर! पुलिस में शिकायत दर्ज

Mayank Agarwal Drinks Poisonous Water Case: मयंक अग्रवाल जहर पीने के मामले में अब उनके मैनेजर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

Mayank Agarwal flight Drinks Poisonous Water Case police complain

मयंक अग्रवाल की तरफ से कराई गई शिकायत दर्ज Image Credit: Social Media

विज्ञापन

Mayank Agarwal Drinks Poisonous Water Case: भारतीय टीम के खिलाड़ी और रणजी ट्रॉफी में कर्नाटक टीम के कप्तान मयंक अग्रवाल को मंगलवार को आईसीयू में भर्ती कराया गया था। दरअसल रिपोर्ट्स के अनुसार फ्लाइट में मयंक अग्रवाल ने गलती से पानी की जगह जहर पी लिया था। जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनको त्रिपुरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब मयंक अग्रवाल की हालत पहले से ठीक बताई जा रही है। अब इस मामले में मयंक अग्रवाल की तरफ से पुलिस रिपोर्ट भी कराई गई है।

पुलिस में मामला हुआ दर्ज

इस मामले को लेकर मयंक अग्रवाल के मैनेजर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद एसपी पश्चिम त्रिपुरा किरण कुमार ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत करते हुए बताया कि मयंक अग्रवाल जब फ्लाइट में बैठे तो उनके सामने एक थैली थी जिसमे एक बोतल थी। मयंक ने उसको पानी की बोतल समझकर पी लिया, जबकि उसमे जहर था। जिसके बाद मयंक के चेहरे पर सूजन आ गई और उनके मुंह में छाले पड़ गए। हालांकि अब उनकी हालत स्थिर है। हम शिकायत दर्ज करके मामले की जांच करेंगे।

विज्ञापन

अपने अगले रणजी मैच के लिए कर्नाटक की टीम को त्रिपुरा से दिल्ली आना था लेकिन मयंक अग्रवाल की तबीयत खराब होने के बाद फ्लाइट उड़ान नहीं भर सकी। कर्नाटक टीम का अगला मैच रेलवे के साथ होना है।

मयंक अग्रवाल अगले मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। जो टीम के लिए बड़ा झटका होगा क्योंकि मयंक अग्रवाल काफी शानदार फॉर्म में है। अभी तक चार मैचों में मयंक 2 शतक लगा चुके हैं। हालांकि अपने कप्तान की गैरमौजूदगी में कर्नाटक की टीम राजकोट पहुंचेगी और अपने अगले मैच की तैयारी करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ