हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

17 चौके 5 छक्के...टीम इंडिया से बाहर चल रहे इस बल्लेबाज ने मचाई तबाही...ठोक डाले 208 रन

विज्ञापन
Mayank agarwal double century 208 run against Kerala in ranji trophy

Mayank agarwal: टीम इंडिया से बाहर चल रहे मयंक अग्रवाल ने रणजी ट्रॉफी में हाहाकार मचा दिया है। उन्होंने केरला के खिलाफ पहली पारी में 208 रन बनाए। इस पारी में मयंक के बल्ले से 17 चौके और 5 छक्के निकले। उन्होंने कुल 360 गेंदों का सामना किया और 208 रन बनाकर टीम को संभाला।

कर्नाटका के कप्तान हैं मयंक अग्रवाल

मयंक अग्रवाल कर्नाटका टीम के कप्तान हैं और सलामी बल्लेबाज के रूप में पारी की शुरुआत करने आए थे। यह मुकाबला तिरुवंतपुरम में केरला और कर्नाटका के बीच खेला जा रहा है। मुकाबला का आज तीसरा दिन है। जिसमें कर्नाटका की टीम खबर लिखे जाने तक 2 रनों से पीछे है।

और पढ़िए – अर्शदीप सिंह ने बरपाया कहर, इतने विकेट चटकाकर मध्यप्रदेश की तोड़ डाली कमर

विज्ञापन

केरला ने पहली पारी में 342 रन बनाए

इस मैच में केरला की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पहली पारी में केरला ने 10 विकेट के नुकसान पर 342 रन बनाए थे। सचिन बेवी ने 141 रनों की पारी खेली। लास्ट में जलज सक्सेना ने 57 रन बनाकर टीम को 342 तक पहुंचा था।

क्रीज पर श्रेयस गोपाल

इसके बाद पहली पारी में बल्लेबाजी करने आई कर्नाटका ने तीसरे दिन के तीसरे सेशन तक 5 विकेट खोकर 340 रन बना लिए हैं। क्रीज पर श्रेयस गोपाल 31, जबकि शार्थ बीआर 3 रन बनाकर नाबाद हैं।

विज्ञापन

और पढ़िए – रहाणे की टीम पर भारी पड़ा दिल्ली का ये बॉलर, हवा में उड़ा दिया शतकवीर का स्टंप

करीब 10 महीने से बाहर हैं मयंक अग्रवाल

मंयक अग्रवाल ने साल 2018 में 26 दिसंबर को मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया के लिए टेस्ट में डेब्यू किया था। उन्होंने 12 मार्च 2022 को अपना आखिरी इंटरनेशनल टेस्ट श्रीलंका के खिलाफ खेला था। करीब 9 महीने से वह टीम इंडिया की टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ हुई टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली थी

विज्ञापन

मयंक अग्रवाल का क्रिकेट करियर

मयंक अग्रवाल के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने टीम इंडिया के लिए 21 टेस्ट मैचों की 36 इनिंग्स में 1488 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में मयंक का एवरेज 41.33 है। मयंक ने टेस्ट में दो दोरे शतक और 4 शतक जमाए हैं। उनके बल्ले से 6 फिफ्टी भी निकलीं।

मयंक का आईपीएल और वनडे क्रिकेट करियर

मयंक अग्रवाल ने पांच वनडे में 86, जबकि आईपीएल के 113 मैचों में 2331 रन बनाए हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए अब तक टी20 में डेब्यू नहीं किया।

विज्ञापन

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola