Pakistan vs Prime Minister’s XI: किसी बल्लेबाज को चौका या छक्का लगाकर अर्धशतक या शतक बनाते हुए आपने कई बार देखा होगा, लेकिन एक ऐसा भी खिलाड़ी है जिसने सात रन बनाते हुए अर्धशतक पूरा किया है। अब आप सोच रहेंगे होंगे कि आखिर वह कौन सा खिलाड़ी है जिसने एक गेंद पर सात रन बनाते हुए इस खास उपलब्धि को प्राप्त की है, तो यह कोई और नहीं ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मैट रेनशॉ हैं।
मौजूदा समय में पाकिस्तान और प्राइम मिनिस्टर्स XI की टीम चार दिवसीय अभ्यास मैच में व्यस्त है। मैच के दौरान मैट रेनशॉ ने अपना अर्धशतक सात रन बनाते हुए पूरा किया।
यह भी पढ़ें- एबी डिविलियर्स ने बताई दिल दहला देने वाली बात, करियर के आखिरी सालों में उनके एक आंख ने छोड़ दिया था साथ
दरअसल, मैच के तीसरे दिन का 78वां ओवर पाकिस्तान के लिए अबरार अहमद लेकर आए। इस ओवर की पांचवीं गेंद को रेनशॉ ने डीप एक्स्ट्रा कवर की तरफ खेला। यहां मीर हमजा ने गेंद को पकड़ने के लिए जी जान लगा दी। हालांकि जबतक वह गेंद को पकड़ते तबतक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने भागते हुए तीन रन आसानी से पुरे कर लिए।
हद तो तब हो गया जब हमजा ने गेंद को सीमारेखा के पास से नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़े बाबर आजम के पास फेंका। यहां बाबर से थोड़ी चूक हो गई। उन्होंने पीछे मुड़कर गेंद को तुरंत विकेटकीपर की तरफ फेंका. यहां वह गेंद को पकड़ने में नाकामयाब रहे। नतीजा यह रहा कि गेंद सीमारेखा के बाहर चली गई। इस तरह इस गेंद पर रेनशॉ ने कुल सात रन लेते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया।
शतक लगाकर मैदान में जमे हुए हैं रेनशॉ:
बात करें इस मुकाबले में रेनशॉ के प्रदर्शन के बारे में तो वह अपनी टीम के लिए तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 113 रन बनाकर मैदान में जमे हुए हैं। उन्होंने खबर लिखे जाने तक अपनी टीम के लिए कुल 274 गेंदों का सामना किया है। इस बीच उनके बल्ले से छह चौके एवं एक छक्का निकला है।
संबंधित खबरें
शाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
6 mins agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
41 mins agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
53 mins agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
54 mins agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
1 hr agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
3 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
3 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines