Adelaide Test: लाबुशेन ने चीते जैसी फुर्ती दिखाकर लिया एक हाथ से कैच, हैरान रह गए बैटर ओली पोप

Marnus Labuschagne Catch: ऑस्ट्रेलिया के फील्डर मार्नस लाबुशेन ने तीसरे टेस्ट की चौथी पारी में एक ऐसा कैच लिया, जो सोशल मीडिया पर हैरानी और तारीफ की वजह बन गया. आप भी इस वीडियो को जरूर देखें.

Marnus Labuschagne Catch

Marnus Labuschagne Catch

Marnus Labuschagne One Hand Catch: एडिलेड में खेले जा रहे तीसरे एशेज टेस्ट के चौथे दिन मार्नस लाबुशेन के शानदार कैच ने क्रिकेट वर्ल्ड को हैरान कर दिया है. इंग्लैंड के खिलाफ एशेज विक्ट्री की ओर बढ़ रही मेजबाज ऑस्ट्रेलिया के लिए लाबुशेन ने एक हाथ से शानदार कैच लिया. उनकी चीते जैसी फुर्ती देखकर हर कोई हैरान रह गया

विज्ञापन

लाबुशेन का शानदार कैच

सेकंड स्लिप पर फील्डिंग करते हुए, मार्नस लाबुशेन अपनी बाईं ओर नीचे की तरफ कूदे और पूरी तरह से स्ट्रेच होकर, मैदान से कुछ सेंटीमीटर ऊपर से कैच लपककर इंग्लिश खिलाड़ी ओली पोप को आउट करने में अपना अहम रोल अदा किया. कंगारू कप्तान पैट कमिंस की गेंदबाजी पर अपने शानदार कारनामे के बाद लाबुशेन जोरदार तरीके से जश्न मनाने लगे, जबकि उनके साथी खिलाड़ी उनके पास आने की कोशिश कर रहे थे.

विज्ञापन

मार्नस लाबुशेन के कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. क्रिकेट फैंस इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर कर रहे हैं और इस कंगारू खिलाड़ी की तारीफ करते नहीं थक रहे. स्टेडियम में मौजूद दर्शक और कमेंटेटर्स के चेहरे पर हैरानी और तारीफ के एक्सप्रेशन देखे गए.

विज्ञापन

एशेज जीत की दहलीज पर कंगारू

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई टीम एडिलेड टेस्ट जीतने की कगार पर नजर आ रही है. इंग्लैंड को उनकी दूसरी पारी में जीत के लिए 435 रन का टारगेट मिला है, लेकिन अब तक मेहमान टीम 207 रन पर 6 विकेट गंवा चुकी है. अभी भी अंग्रेजों को जीतने के लिए आखिरी दिन 228 रनों की जरूरत हैं. वहीं कंगारुओं को फतह हासिल करने के लिए महज 4 विकेट की जरूरत है. इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ये मैच और मौजूदा एशेज सीरीज जीत जाएगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ