हार्दिक पांड्या के तूफानी छक्के से कैमरामैन को लगी चोट, फिर ऑलराउंडर ने दिखाई दरियादिली, इमोशनल हुआ माहौल

Hardik Pandya Applies Ice Pack To Injured Cameraman: हार्दिक पांड्या ने अपनी विस्फोटक पारी की बदौलत न सिर्फ प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया, बल्कि उन्होंने अपने बिहेवियर की वजह से क्रिकेट फैंस का दिल भी जीत लिया. उनकी गेंद से कैमरामैन को चोट लगी थी, जिससे हार्दिक पांड्या ने बाद में मुलाकात की.

Hardik Pandya Cameraman

Hardik Pandya Meets Cameraman

Hardik Pandya Meets Injured Cameraman: ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5वें और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच में 5 जबरदस्त छक्के लगाए. इनमें से एक सिक्स के दौरान कैमरामैन को चोट लग गई, जिसको देखकर डग आउट में बैठे टीम इंडिया के मेंबर्स भी चौंक गए. हालांकि बाद में इस ऑलराउंडर ने कैमरापर्सन के साथ ऐसा गेस्चर दिखाया, जिससे सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ होने लगी.

विज्ञापन

हार्दिक के सिक्स से कैमरामैन घायल

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की 30 रन की जीत में हार्दिक लीड हीरो थे. कॉलर ऊपर करके, अब तक के कुछ सबसे स्वैग वाले क्रिकेटर्स की तरह, हार्दिक भारतीय पारी में अपनी पहली ही गेंद पर क्रीज से बाहर निकले और कॉर्बिन बॉश को सीधे मिड-ऑफ स्टैंड्स में भेज दिया. ये फ्लैट सिक्स सीधे कैमरामैन की तरफ गया, जो नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमों के डग-आउट में से एक के ठीक बगल में खड़ा था. कैमरामैन को मेडिकल मदद की जरूरत पड़ी, इसलिए खेल कुछ मिनटों के लिए रोक दिया गया. किस्मत से, वो ठीक हो गए और मैच के बाकी हिस्से में अपनी ड्यूटी पूरू कर पाए.

विज्ञापन

घायल कैमरामैन से मिले पांड्या

https://x.com/BCCI/status/2002212460229746978?s=20जब टीम इंडिया ने 20 ओवर की अपनी पारी पूरी की , तब इसके तुरंत बाद हार्दिक पांड्या ने घायल कैमरामैन से मुलाकात की, उनसे हालचाल पूछा और उन्हें गले लगा लिया. हार्दिक को कैमरामैन के बाएं कंधे पर आइस पैक लगाते हुए भी देखा गया, जहां गेंद लगी थी. ऑलराउंड के इस गेस्चर की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.


विज्ञापन

हार्दिक की तेज फिफ्टी

उन्होंने किसी भारतीय की तरफ से दूसरी सबसे तेज टी-20 इंटरनेशनल फिफ्टी बनाई, उन्होंने सिर्फ 16 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया, और 25 गेंदों में 63 रन बनाकर अपनी पारी खत्म की. हार्दिक ने तिलक वर्मा के साथ सिर्फ 45 गेंदों में 105 रन की पार्टनरशिप भी की, जिन्होंने 73 रन का योगदान दिया, और इस जोड़ी ने भारत को 231 रन के बड़े स्कोर तक पहुंचाया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ