ODI World Cup 2023. क्रिकेटर अपने फिटनेस को लेकर हमेशा ही सजग रहते हैं। इसका ताजा उदाहरण वर्ल्ड कप 2023 में देखने को मिल रहा है। ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर ऑलराउंडर खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस अपने स्वास्थ्य के साथ बिल्कुल भी समझौता नहीं करना चाहते हैं। यही वजह है कि वह टूर्नामेंट में अपना एक निजी शेफ लेकर चल रहे हैं। क्रिकेट.कॉम.एयू ने एक पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘मार्कस स्टोइनिस वर्ल्ड कप 2023 में खुद पर निवेश करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।’
कौन है वेल्टन सलदान्हा?
रिपोर्ट के अनुसार मार्कस स्टोइनिस के निजी शेफ का नाम वेल्टन सलदान्हा है। वेल्टन मुंबई से ताल्लुक रखते हैं। वह फ्रांसीसी व्यंजनों के एक्सपर्ट शेफ हैं और लगातार स्टोइनिस के साथ यात्रा कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- NZ Vs SA: टॉम लैथम ने जीता टॉस, दक्षिण अफ्रीका को मिला पहले बल्लेबाजी करने का न्योता
स्टोइनिस का मानना है कि भारतीय खिलाड़ी अक्सर अपने निजी शेफ रखते हैं। इसलिए उन्होंने भी अपने हेल्थ के लिए ऐसा निर्णय लिया है। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने क्रिकेट.कॉम.एयू के अनप्लेएबल पॉडकास्ट में बातचीत करते हुए कहा, ‘बहुत सारे भारतीय खिलाड़ी ऐसा करते हैं। यहीं से मुझे यह विचार आया है।’
कंगारू खिलाड़ी का कहना है, ‘मैं हमेशा से ही अपने भोजन और अपनी तैयारी को लेकर सख्त रहा हूं।’ ऑस्ट्रेलियाई टीम के पास अपना खुद का शेफ है, जो दूसरे देशों के दौरों पर साथ-साथ यात्रा करते हैं। हालांकि, स्टोइनिस अपने साथी खिलाड़ियों से एक कदम आगे निकल गए हैं और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए हर एक संभव कोशिश कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
6 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
26 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
59 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines