NZ vs SA: टॉम लैथम ने जीता टॉस, दक्षिण अफ्रीका को मिला पहले बल्लेबाजी करने का न्योता

ODI World Cup 2023: न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया है।

New Zealand vs South Africa ODI World Cup 2023

New Zealand vs South Africa: PTI

ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 के 32वें मुकाबले में न्यूजीलैंड की भिड़ंत दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के साथ है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पुणे स्थित महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया है। मैच का असल रोमांच आधे घंटे बाद दोपहर दो बजे से शुरू होगा।

विज्ञापन

पुणे में टॉस जितने के बाद लैथम ने कहा कि यह काफी अच्छी सतह दिख रही है। उम्मीद है शाम में ओस गिरेगी जो उनके पक्ष में हो सकता है। टीम में एक बदलाव हुआ है। फर्ग्यूसन की जगह साउदी की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है।

विज्ञापन

वहीं टॉस गंवाने के बाद अफ्रीकी कप्तान बावुमा ने कहा कि वे पहले बल्लेबाजी करना ही चाह रहे थे। ऐसे में विपक्षी कप्तान का फैसला उनके अनुकूल है। ऐसा लग रहा है विकेट सुख रही है। शाम तक स्किड हो जाएगी। उम्मीद है हम पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर बनाएंगे। टीम में एक बदलाव हुआ है। शम्सी की जगह रबाडा आए हैं।

विज्ञापन

न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की वनडे फॉर्मेट में भिड़ंत:

न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीम वनडे फॉर्मेट में अबतक 71 मुकाबलों में आमने-सामने हुई है। इस दौरान अफ्रीकी टीम का पलड़ा कीवी टीम के खिलाफ भारी रहा है। दक्षिण अफ्रीका को न्यूजीलैंड के खिलाफ जहां 41 मुकाबलों में कामयाबी हाथ लगी है। वहीं न्यूजीलैंड को अफ्रीका के खिलाफ 25 मुकाबलों में जीत मिली है। इसके अलावा पांच मैच बेनतीजा रहे हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:

न्यूजीलैंड: डेवन कॉन्वे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डैरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर कप्तान) ग्लेन फिलिप्स, जिमी नीशम, मिचेल सैंटनर, मैट हेनरी, टिम साउदी और ट्रेंट बोल्ट।

विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वैन डेर डुसेन, एडन मारक्रम, हाइनरिक क्लासन, डेविड मिलर, मार्को यानसन, जेराल्ड कट्ज़ी, केशव महाराज, कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ