Marcus Stoinis: ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने मेजर क्रिकेट लीग में धुआंधार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. वो लीग में सीटल ओर्कस की तरफ से खेलते हैं. वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 262 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए. इस पारी में उन्होंने एक ओवर में 5 छक्के लगाने का कारनामा किया. इयान हॉलैंड के एक ओवर में उनके पास 6 छक्के जड़ने का मौका था लेकिन वो चूक गए. पहली 4 गेंदों पर छक्के लगाने के बाद पांचवी गेंद पर वो हिट नहीं लगा पाए लेकिन आखिरी गेंद पर उन्होंने एक बार फिर छक्का जड़ा. उनकी इस ताबड़तोड़ पारी के दम पर सीटल ओर्कस की टीम ने मैच में आसान जीत हासिल की है.
स्टोइनिस ने जड़ डाले एक ओवर में 5 छक्के
मार्कस स्टोइनिस जब बल्लेबाजी करने के लिए उतरे थे तो टीम के खाते में 138 रन थे. स्टोइनिस ने शुरुआती गेंद से ही बड़े हिट्स लगाने की शुरुआत कर दी. उनका बल्ला इस मैच में आग उगलता हुआ नजर आया. पारी के 17वें ओवर में गेंदबाजी करने के लिए उतरे इयान हॉलैंड पर स्टोइनिस हावी होते नजर आए. उन्होंने पहली ही गेंद से छक्के लगाने की शुरुआत कर दी. इस ओवर में उन्होंने 5 छक्के जड़े. मार्कस ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 16 गेंदों में 42 रनों की पारी खेल डाली. इस पारी में उनके बल्ले से 6 छक्के निकले और उन्होंने केवल 6 रन दौड़कर पूरे किए. इसी के साथ गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 3 ओवर में महज 20 रन खर्च किए और 1 विकेट भी चटकाया.
स्टोइनिस की टीम ने जीता मुकाबला
सीटल ओर्कस और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच हुए इस मैच में स्टोइनिस की कप्तानी वाली ओर्कस ने 88 रनों के अंतर से जीत दर्ज की. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सीटल ओर्कस ने 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 227 रनों की स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाली वाशिंगटन की टीम केवल 139 रन बनाकर ही ऑलआउट हो गई. टीम का टॉप ऑर्डर पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ.
संबंधित खबरें
तिलक वर्मा को NZ A के खिलाफ तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलने का मिल सकता है मौका
2 mins agoईशान किशन ने रच डाला इतिहास, सूर्यकुमार यादव का महारिकॉर्ड तोड़ा
12 mins agoपांचवें T20I में ईशान ने ठोकी तूफानी फिफ्टी, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
58 mins agoपांचवें T20I में फ्लॉप साबित हुई अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की जोड़ी
1 hr agoभारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के साथ 'नाइंसाफी'! प्लेइंग 11 में फिर नहीं मिला मौका
2 hrs ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा पहला झटका, फिन एलन सस्ते में लौटे पवेलियन
3 hrs agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
3 hrs agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines