Abhishek Sharma Current Form: भारत के यंग ओपनर अभिषेक शर्मा की मौजूदा फॉर्म टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल से पहले चर्चा का विषय बना हुआ है. इंग्लैंड के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी और इरफान पठान ने उनके प्रदर्शन और तकनीक को लेकर चिंता जताई है. पूरे टूर्नामेंट में अभिषेक कंसिस्टेंसी नहीं दिखा पाए हैं और सुपर 8 चरण में वेस्टइंडीज के खिलाफ भी वो अपना असर छोड़ने में नाकाम रहे.
अभिषेक का फ्लॉप शो
अब तक 6 मैचों में अभिषेक ने कुल 80 रन बनाए हैं, जिसमें जिम्बाब्वे के खिलाफ एक अर्धशतक शामिल है. हालांकि, इसके अलावा उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा. उन्होंने अमेरिका, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ लगातार 3 बार डक आउट होकर टीम को झटका दिया. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 12 गेंदों पर 15 रन बनाए, लेकिन सुपर 8 के अहम मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ 11 गेंदों पर सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए. इतना ही नहीं उन्होंने फील्डिंग के दौरान 2 कैच भी छोड़े.
यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम को झटका, अचानक बाहर हुईं ये मैच विनर
बैटिंग में गलतियां
‘क्रिकबज’ पर बातचीत करते हुए मनोज तिवारी ने अभिषेक के शॉट सिलेक्शन और माइंडसेट पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा, ‘जब आप अपने विकेट की कीमत नहीं लगाते, तो आप ऐसे ही लूज़ शॉट खेलते हैं. अभिषेक इतने कम वक्त में ही स्टार बन गए हैं, लेकिन अगर उन्हें सुपरस्टार बनना है, तो उन्हें टीम के लिए मैच जीतने होंगे. बहुत कॉम्पिटिशन है, बहुत सारे मैच विनर हैं, इसलिए उन्हें उनसे आगे रहना होगा.’ उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच का जिक्र करते हुए कहा, ‘उसके लिए अच्छा मौका था. उसने 2 कैच भी छोड़े, उन्हें ऐसा माइंडसेट बनाना होगा कि वो तय करें कि कौन सी बॉल खेलनी है और कौन सी नहीं.’
यह भी पढ़ें- फेवरेट क्रिकेटर के सवाल पर RJ Mahvash ने पैपराजी को दिया करारा जवाब, कर दी सबकी बोलती बंद
तकनीक पर सवाल
इरफान पठान ने भी अभिषेक की बल्लेबाजी तकनीक पर ध्यान दिलाया. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘फिर से अभिषेक शर्मा का फॉर्म फिर से है. उस फिफ्टी को बनाने के बाद, ऐसा लगा कि वो रन बनाते रहेंगे, लेकिन जब वो शॉट लगाने गए, तो उनका पिछला घुटना बहुत ज्यादा मुड़ गया था, और उनके शरीर का वजन पीछे की ओर पड़ रहा था.’
क्या करना होगा?
पठान ने आगे तकनीकी सुधार की सलाह देते हुए कहा, ‘आइडियली, ज्यादा वजन फ्रंट फुट पर होना चाहिए था, क्योंकि ये उन्हें ज्यादा सूट करता है. उसे इस पर ध्यान देना होगा.’ भारत की टीम 5 मार्च को मुंबई में दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड का सामना करने वाली है, जहां अभिषेक से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines