हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

मानव सुथार ने चकनाचूर कर दिया हरभजन सिंह का बड़ा रिकॉर्ड, 17 साल बाद हुआ बड़ा उलटफेर

India vs Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए पहले मैच में मानव सुथार ने अपनी फिरकी गेंदबाजी में कमाल कर दिया. उन्होंने 10 विकेट लिए. इसी के साथ उन्होंने हरभजन सिंह का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.सुथार ने अब तक भारत के लिए खेले गए 2 मैच ही अपना जलवा बिखेर दिया.

विज्ञापन
Manav Suthar/ Image Credit: X

India vs Sri Lanka: श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय फिरकी गेंदबाज मानव सुथार ने कमाल का प्रदर्शन किया और 10 विकेट अपने नाम कर लिए. उन्होंने पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 6 विकेट अपने नाम कर श्रीलंकाई बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी. इसी के साथ ही उन्होंने बड़ा कमाल भी कर दिया. उन्होंने हरभजन सिंह का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया.भज्जी ने ये रिकॉर्ड 17 साल पहले बनाया था.

हरभजन सिंह का रिकॉर्ड हुआ चकनाचूर

इससे पहले हरभजन सिंह ने श्रीलंका के खिलाफ साल 2008 में खेले गए टेस्ट मैच में 10 विकेट चटकाए थे. इसके अलावा आर अश्विन भी साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ एक टेस्ट मैच में 10 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. अब 2026 में मानव सुथार ने भी श्रीलंका के खिलाफ एक टेस्ट मैच में 10 विकेट झटके हैं.

लेकिन भज्जी और अश्विन ने इस दौरान ज्यादा रन खर्च किए थे. भज्जी ने 153 देकर 10 विकेट लिए थे, जबकि अश्विन ने 160 रन देकर 10 विकेट चटकाए. लेकिन सुथार ने इस दौरान केवल 131 रन खर्च कर 10 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. लेकिन खास बात ये है कि सुथार ने भज्जी और अश्विन को रन रेट के मामले में पीछे छोड़ दिया और एक नया कीर्तिमान अपने नाम कर लिया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs SL: गॉल टेस्ट में जीत के साथ ही शुभमन गिल ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

2 मैच में 17 विकेट लेकर किया कमाल

सुथार ने श्रीलंका के खिलाफ अपना दूसरा इंटरनेशनल मैच खेला. इससे पहले उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने पहली पारी में 6 विकेट झटके थे, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 1 विकेट लिया था. इस तरह अब उन्होंने 2 टेस्ट मैच में 17 विकेट पूरे कर लिए हैं. श्रीलंका के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच की पहली पारी में उन्होंने 21.4 ओवर में 76 रन खर्च कर 4 विकेट अपनी झोली में डाले. इसके अलावा दूसरी पारी में उन्होंने 23.4 ओवर में 55 रन खर्च कर 6 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs SL: जीत के बाद भी बदल सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola