Danish Kaneria Cryptic Post Goes Viral Amid Maldives Controversy: पर्यटन को लेकर भारत और मालदीव के बीच चल रहे विवाद में खिलाड़ियों ने भी दिलचस्पी लेनी शुरू कर दी है। हालांकि, अब जिस खिलाड़ी का बयान जहां से आया है वह बेहद मायने रखता है। जी हां, यह क्रिकेटर कोई और नहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया हैं। कनेरिया ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्षद्वीप मुद्दे पर समर्थन किया है।
43 वर्षीय पूर्व लेग स्पिनर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने लिखा है लक्षद्वीप। इसके साथ ही उन्होंने फायर की इमोजी भी लगाई है। दानिश के इस पोस्ट पर लोग अपने विचार भी साझा कर रहे हैं। मनोज कुमार नाम के एक यूजर ने अपना विचार साझा करते हुए लिखा है, ‘मालदीव एक चाइनीज कॉलोनी है, जबकि लक्षद्वीप टूरिज्म का नया डेस्टिनेशन है।’
यह भी पढ़ें- पूर्व कप्तान की भविष्यवाणी, स्टीव स्मिथ करते हैं ओपनिंग तो टूट जाएगा लारा के 400 रन वाला रिकॉर्ड
‘क्रिकेट के भगवान’ भी उतरे मैदान में:
दानिश कनेरिया से पहले देश के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर जो कि खेल जगत में ‘क्रिकेट के भगवान’ के रूप में मशहूर हैं, उन्होंने भी भारतीय समुद्र तटों को बढ़ावा देने के लिए अपना समर्थन दिया है।
सचिन ने सिंधुदुर्ग में मनाए गए अपने 50वें जन्मदिन की एक क्लिप साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि 250 दिन हो गए हैं। तटीय शहर ने हमें वह सबकुछ प्रदान किया है, जो हम चाहते हैं।
उन्होंने अपनी भावना जाहिर करते हुए आगे लिखा है कि भारत को सुंदर समुद्र तटों और प्राचीन द्वीपों का आशीर्वाद प्राप्त है। हमारे अतिथि देवो भव दर्शन के हिसाब से हमारे पास देखने के लिए बहुत सारी चीजें हैं। बहुत सारी यादें बनने की प्रतीक्षा में हैं।
संबंधित खबरें
पार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
7 mins agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
39 mins agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
42 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
2 hrs agoLIVE: शाई होप ने जड़ा शानदार अर्धशतक, वेस्टइंडीज का स्कोर 150 के पार
2 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
2 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines