Major League Cricket 2023: अमेरिका में इन दिनों मेजर लीग क्रिकेट खेली जा रही है। 25 जुलाई को इस लीग का 15वां मुकाबला मॉरिसविले के चर्च स्ट्रीट पार्क में खेला गया, जिसमें साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज ने बल्ले से तबाही मचाई और तूफानी शतक ठोक डाला। क्लासेन के बल्ले से 44 गेंद पर 110 रन निकले। अपनी विस्फोटक सेंचुरी में इस बल्लेबाज ने 9 चौके और 7 शानदार छक्के लगाए।
मैच का हाल
हेनरिक क्लासेन इस लीग में सिएटल ओर्कास के लिए खेल रहे हैं। उनकी टीम का मैच एमआई न्यू यॉर्क के साथ था। इस मुकाबले में एमआई की टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 194 रन बनाए थे। इसके जवाब में सिएटल ओर्कास ने हेनरिक क्लासेन के शतक के दम पर 19.2 ओवरों में ही टारगेट अचीब कर लिया और 2 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।
यह भी पढ़ें: Sahara Refund Claim Documents: सहारा रिफंड क्लेम करने के लिए जरूरी है ये कार्ड, इसके बिना हो सकती है दिक्कत!
राशिद खान ने एक ओवर में बटोरे 26 रन
हेनरिक क्लासेन के बल्ले से मैदान के चारों तरफ शॉट निकले। उन्होंने स्टार स्पिनर राशिद खान के एक ओवर में 26 रन ठोक डाले। राशिद खान ने 16वें ओवर में 26 रन लुटा दिए। इस ओवर की पहली दो गेंद पर क्लासेन ने तूफानी छक्के लगाए। फिर तीसरी गेंद पर 2 रन लिए। चौथी बॉल पर चौका लगाया। पांचवी गेंद पर फिर छक्का ठोका और आखिरी गेंद पर 2 रन लिए।
13 जुलाई से 30 जुलाई तक चलेगा टूर्नामेंट
अगर मेजर लीग क्रिकेट की बात करें तो इसका आगाज 13 जुलाई को हुआ था, जो 30 जुलाई तक खेली जाएगी। इस टी20 लीग में कुल 19 मैच हो रहे हैं। 6 टीमों ने हिस्सा लिया है। इस लीग की चार टीमों का मालिकाना हक आईपीएल फ्रेंचाइजी के पास है।
यह भी पढ़ें: WI vs IND: टीम इंडिया के गेंदबाजों से क्या चाहत रखते हैं रोहित शर्मा? जीत के बाद साफ-साफ बता दिया, जानें
मेजर लीग क्रिकेट में हिस्सा लेने वाली टीमें
- चेन्नई सुपर किंग्स (टेक्सास सुपर किंग्स)
- मुंबई इंडियंस (MI न्यूयॉर्क)
- कोलकाता नाइट राइडर्स (लॉस एंजेलेस नाइट राइडर्स)
- दिल्ली कैपिटल्स (सियटल ओरकास)
- वाशिंगटन फ्रीडम
- सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स
- और पढ़िए – ट्रेंडिंग से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
3 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
3 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
4 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
5 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
5 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
6 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
6 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
7 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines