MCL 2023: 'छक्कों की बारिश', Heinrich Klaasen ने तूफानी शतक ठोक मचाई तबाही, राशिद खान की गेंदों को बना दिया 'रॉकेट'

Heinrich Klaasen Strom Century MLC 2023

Major League Cricket 2023: अमेरिका में इन दिनों मेजर लीग क्रिकेट खेली जा रही है। 25 जुलाई को इस लीग का 15वां मुकाबला मॉरिसविले के चर्च स्ट्रीट पार्क में खेला गया, जिसमें साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज ने बल्ले से तबाही मचाई और तूफानी शतक ठोक डाला। क्लासेन के बल्ले से 44 गेंद पर 110 रन निकले। अपनी विस्फोटक सेंचुरी में इस बल्लेबाज ने 9 चौके और 7 शानदार छक्के लगाए।

विज्ञापन

मैच का हाल

हेनरिक क्लासेन इस लीग में सिएटल ओर्कास के लिए खेल रहे हैं। उनकी टीम का मैच एमआई न्यू यॉर्क के साथ था। इस मुकाबले में एमआई की टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 194 रन बनाए थे। इसके जवाब में सिएटल ओर्कास ने हेनरिक क्लासेन के शतक के दम पर 19.2 ओवरों में ही टारगेट अचीब कर लिया और 2 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

विज्ञापन

विज्ञापन

राशिद खान ने एक ओवर में बटोरे 26 रन

हेनरिक क्लासेन के बल्ले से मैदान के चारों तरफ शॉट निकले। उन्होंने स्टार स्पिनर राशिद खान के एक ओवर में 26 रन ठोक डाले। राशिद खान ने 16वें ओवर में 26 रन लुटा दिए। इस ओवर की पहली दो गेंद पर क्लासेन ने तूफानी छक्के लगाए। फिर तीसरी गेंद पर 2 रन लिए। चौथी बॉल पर चौका लगाया। पांचवी गेंद पर फिर छक्का ठोका और आखिरी गेंद पर 2 रन लिए।

विज्ञापन

13 जुलाई से 30 जुलाई तक चलेगा टूर्नामेंट

अगर मेजर लीग क्रिकेट की बात करें तो इसका आगाज 13 जुलाई को हुआ था, जो 30 जुलाई तक खेली जाएगी। इस टी20 लीग में कुल 19 मैच हो रहे हैं। 6 टीमों ने हिस्सा लिया है। इस लीग की चार टीमों का मालिकाना हक आईपीएल फ्रेंचाइजी के पास है।

विज्ञापन

मेजर लीग क्रिकेट में हिस्सा लेने वाली टीमें

  1. चेन्नई सुपर किंग्स (टेक्सास सुपर किंग्स)
  2. मुंबई इंडियंस (MI न्यूयॉर्क)
  3. कोलकाता नाइट राइडर्स (लॉस एंजेलेस नाइट राइडर्स)
  4. दिल्ली कैपिटल्स (सियटल ओरकास)
  5. वाशिंगटन फ्रीडम
  6. सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स
  7. और पढ़िए – ट्रेंडिंग से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ