IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नए सीजन के लिए जल्द ही खिलाड़ियों पर बोली लगने वाली है इस बार आईपीएल में बहुत से नए चेहरे भी दिखने वाले है। विश्व कप 2023 में शानदार प्रदर्शन करने वाले कुछ खिलाड़ीयों पर आईपीएल फ्रेंचाइजी दांव खेल सकती है। वहीं आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले कुछ टीमें अपने-अपने खिलाड़ियों की अदला-बदली कर रही है। इस लिस्ट में अब लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स का नाम भी जुड़ गया है। इन दोनों टीमों ने आईपीएल के नए सीजन के लिए अपने-अपने एक-एक खिलाड़ी को रिप्लेश किया है।
ये भी पढ़ें:- हर्षा भोगले ने कॉमेंटेटर हेनरी ब्लोफेल्ड की उड़ाई धज्जियां, बोले ‘पायजामे में रहो…’ भारतीय टीम पर कमेंट करना पड़ा भारी
आवेश खान और देवदत्त पडिक्कल हुए रिप्लेश
बुधवार 22 नवंबर को लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स ने अवेश खान और देवदत्त पडिक्कल के लिए सीधी अदला-बदली डील की है। जिसके बाद अब आईपीएल के नए सीजन में आवेश खान राजस्थान रॉयल्स और देवदत्त पडिक्कल लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे।
बता दें, देवदत्त की ये आईपीएल में तीसरी फ्रेंचाइजी होगी। इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के साथ खेल चुके हैं। एक सलामी बल्लेबाज के रूप में अपने आईपीएल करियर की प्रभावशाली शुरुआत के बाद देवदत्त को राजस्थान ने अपनी टीम में शामिल किया था। लेकिन पिछला सीजन उनका कुछ खास नहीं रहा। पडिक्कल के शामिल होने से सुपर जायंट्स की पहले से ही मजबूत बल्लेबाजी इकाई काइल मेयर्स, क्विंटन डी कॉक, निकोलस पूरन और क्रुणाल पंड्या जैसे खिलाड़ियों के साथ और भी मजबूत हो जाएगी।
यह आवेश के लिए भी ऐसी ही कहानी रही है। आवेश खान का आईपीएल 2022 सीजन काफी प्रभावशाली रहा था, जहां वह एलएसजी के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में उभरे थे, लेकिन उसके बाद उनकी फॉर्म धीमी हो गई और लखनऊ की सुस्त पिचों से तेज गेंदबाजों को काफी मदद नहीं मिल रही थी।
अब आवेश खान को जयपुर की तेज पिचों पर अधिक मदद मिलने की उम्मीद है। अब आवेश खान के आने के बाद राजस्थान का तेज गेंदबाजी लाइन अप और ज्यादा मजबूत हो जाएगा। इस टीम में पहले नवदीप सैनी, कुलदीप सेन और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे तेज गेंदबाज शामिल है।
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
29 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines