हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ऋषभ पंत की ट्रेड डील के बाद LSG का पहला रिएक्शन आया सामने, सोशल मीडिया पर शेयर किया ये पोस्ट

LSG Reaction after Rishabh Pant Trade Deal: स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और कुलदीप यादव की ट्रेड डील ने हर किसी को हैरान कर दिया है. पंत की खराब फॉर्म को देखते हुए टीम मैनेजमेंट की तरफ से ये फैसला लिया गया है. ऐसे में अब फ्रेंचाइजी की तरफ से पहला रिएक्शन भी सामने आ गया है. आइए आपको भी दिखाते हैं.

विज्ञापन
AI Generated Image

LSG Reaction after Rishabh Pant Trade Deal: आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड डील सामने आ चुकी है. ऋषभ पंत 2 सीजन के बाद अब लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा नहीं हैं. दिल्ली कैपिटल्स के साथ हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की ट्रेड डील के तहत अब एक बार फिर से उनकी पुरानी टीम में वापसी हो चुकी है तो वहीं स्टार स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव LSG का हिस्सा बन गए हैं. पंत का प्रदर्शन टीम की उम्मीदों पर बिल्कुल भी खरा नहीं उतर पाया जिसके चलते मैनेजमेंट की तरफ से ये फैसला लिया गया है. अब इसको लेकर लखनऊ की तरफ से पहला रिएक्शन सामने आया है. 

LSG ने पंत का किया शुक्रिया

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने ऋषभ पंत को साल 2025 के ऑक्शन में 27 करोड़ के दाम में खरीदा था. बतौर बल्लेबाज हो या बतौर कप्तान पंत टीम को आगे नहीं ले जा पाए. इस ट्रेड डील के बाद लखनऊ की तरफ से उनके लिए एक सोशल मीडिया पोस्ट किया गया है. इसमें उनकी फोटो के साथ शुक्रिया लिखा गया है. इसी के साथ इसमें ये लिखा है, ‘सभी यादों के लिए धन्यवाद ऋषभ’. 

इस डील से पंत को हुआ करोड़ों का नुकसान

ऋषभ पंत आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी थे लेकिन प्रदर्शन में गिरावट के चलते उनको इस डील में करोड़ों का नुकसान हुआ है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने उनको 15 करोड़ में स्क्वाड में शामिल किया है. उनकी जगह कुलदीप यादव 13.25 करोड़ में लखनऊ का हिस्सा बन गए हैं. इस डील से पंत को सीधे तौर पर 12 करोड़ का नुकसान होता दिख रहा है. 

विज्ञापन

IPL में फॉर्म से जूझते दिखे पंत

ऋषभ पंत ने आईपीएल के 2 सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेले हैं. साल 2025 में टीम के हालात खराब रहे थे तो वहीं पंत भी टीम के लिए खेली 13 पारियों में महज 269 रन बनाए थे तो वहीं साल 2026 में भी फैंस उनके बल्ले की गरज सुनने के लिए तरस गए. उन्होंने इस सीजन खेले 14 मैचों में महज 28.36 की औसत से 312 रन बनाए, जिसमें वो केवल एक हाफ सेंचुरी ही लगा पाए. दिल्ली की टीम को अब उनसे पहले वाले प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

ये भी पढ़िए- इंग्लैंड दौरे पर हो सकती है यशस्वी जायसवाल की एंट्री, आखिरी समय में होगा टीम इंडिया के स्क्वाड में बदलाव?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola