Mohsin Khan denied Retention: आईपीएल खत्म हो चुका है और घरेलू टी20 लीग का दौर लगातार जारी है. आने वाले दिनों में यूपी टी20 लीग एक बड़ा इवेंट होने जा रही है. लखनऊ सुपर जायंट्स के स्टार तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने इस लीग के मिनी ऑक्शन में जाने का फैसला किया है, वो भी रिटेंशन को ठुकराते हुए. पिछले सीजन में वो कानपुर सुपरस्टार्स के खेल रहे थे लेकिन इस बार उनकी टीम में बदलाव हो सकता है. मिनी ऑक्शन में सभी टीमें उनके पीछे भागती हुई नजर आने वाली हैं. पिछले सीजन में उन्होंने कमाल का प्रदर्शन करते हुए कानपुर की टीम को फाइनल तक का सफर तय करवाया था.
क्यों लिया मिनी ऑक्शन में जाने का फैसला?
टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार समीर रिजवी, आदर्श सिंह, शुभ, आकिब खान, पंकज, विनीत पंवार और मोहसिन खान को रिटेन करने का प्लान बना रहे थे लेकिन मोहसिन ने मिनी ऑक्शन में उतरने का फैसला किया है. उनके मुताबिक वो नई चीजें आजमाना चाहते हैं और आगे बढ़ते रहना चाहते हैं. इस सीजन वो पूरी तरह फिट होकर लीग में उतरने वाले हैं. मोहसिन का करियर चोटों से भरा रहा है, जिसके चलते वो बहुत कम क्रिकेट ही अभी तक खेल पाए हैं.
पिछले सीजन की थी दमदार गेंदबाजी
कानपुर सुपरस्टार्स के लिए खेलते हुए मोहसिन खान की गेंदबाजी लाजवाब रही है. उन्होंने पिछले सीजन में 11 मैच खेलते हुए 15 विकेट चटकाए थे. इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 6.94 का रहा था. इस साल उनके आईपीएल प्रदर्शन पर नजर डालें तो उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए 7 मैचों में 11 विकेट अपने नाम किए थे. आईपीएल 2025 में भी वो टीम का हिस्सा थे लेकिन चोट के चलते एक भी मुकाबला नहीं खेल पाए थे. आईपीएल में मोहसिन केवल लखनऊ का ही हिस्सा रहे हैं और अब तक 38 विकेट झटक चुके हैं.
ये भी पढ़िए- ‘वो एक बेस्ट कप्तान है…’, इंग्लैंड में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद श्रेयस अय्यर के बचाव में उतरी उनकी बहन
संबंधित खबरें
NZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 mins ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
36 mins agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
1 hr agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
2 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
2 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines