हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

LSG के कोच जस्टिन लैंगर ने मांगा वैभव सूर्यवंशी से फोटो, RR की जीत के बाद दोनों में हुई क्या बातचीत?

LSG vs RR: लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ मैच में वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए हर किसी के होश उड़ा दिए. उनकी इस पारी के खत्म होने के बाद मैच राजस्थान की झोली में था तो वहीं हर कोई वैभव का फैन बन चुका था. LSG के कोच जस्टिन लैंगर भी उनके साथ फोटो खिंचवाने पर मजबूर हो गए.

विज्ञापन

LSG vs RR: लखनऊ सुपरजाइंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर गरजा है. उन्होंने इस मैच में गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए 38 गेंदों में 93 रनों की पारी खेली. इस पारी ने मैच को पूरी तरह से एकतरफा कर दिया और राजस्थान ने बिना किसी परेशानी के मुकाबला अपने नाम किया. वैभव की इस पारी को देख विपक्षी टीम के कोच जस्टिन लैंगर भी उनके फैन बन गए. मैच खत्म होने के बाद पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान वैभव सूर्यवंशी के साथ तस्वीर लेते हुए भी नजर आए. इसी के साथ उनके और वैभव के बीच क्या बातचीत हुई आइए आपको भी बताते हैं. 

वैभव के फैन बने जस्टिन लैंगर

लखनऊ सुपरजाइंट्स के हेड कोच जस्टिन लैंगर वैभव की पारी को देख उनके फैन बन चुके हैं. उन्होंने मैच खत्म होने के बाद लैंगर ने वैभव की जमकर तारीफ की, “हमने ये पूरे सीजन देखा है. वो लीडिंग रन स्कोरर हैं. 35 साल के क्रिकेट के अनुभव में कई कमाल के खिलाड़ी देखें हैं. किसी युवा खिलाड़ी को इस तरह की बल्लेबाजी करते हुए देखना सांस रोक देने वाला है. मुझे लगता है कि आखिरी मैच में मिचेल स्टार्क जो कि टी20 के कमाल के गेंदबाज हैं, उनके चेहरे के भाव भी देखने वाले थे. एनरिख नॉर्खिया जो कि एक वर्ल्ड क्लास गेंदबाज हैं सूर्यवंशी ने उनके सामने कमाल की बल्लेबाजी की. वो एक कमाल के खिलाड़ी हैं और उन्हें बल्लेबाजी करते हुए देखना कमाल का है.”

वैभव की तूफानी बल्लेबाजी जारी

वैभव सूर्यवंशी ने साल 2025 में आईपीएल में अपना डेब्यू किया था. ये उनका दूसरा सीजन ही है. पहले सीजन में उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए केवल 7 मुकाबलों में ही खेलने का मौका मिला था. उन्होंने 206 की स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए थे. इसके बाद साल 2025 में उन्होंने दुनियाभर में क्रिकेट खेलते हुए रनों का अंबार लगाया. आईपीएल 2026 में उनके ऊपर हर किसी की नजरें बनी हुई थीं और उन्होंने किसी को निराश नहीं किया. टीम के लिए अब तक खेले 13 मैचों में उन्होंने 44.53 की औसत से 579 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 236.23 का स्ट्राइक रेट रहा है. 

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- क्रिकेट जगत का सनसनीखेज रिकॉर्ड! 1 गेंद पर बल्लेबाज ने बना दिए 268 रन, मैदान पर निकल आई बंदूकें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola