LSG vs PBKS Match Preview: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में शुक्रवार को पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच खेला जाएगा। मैच का आयोजन मोहाली के पीसीए आईएस बिंद्रा स्टेडियम में किया जाएगा। दोनों टीमों का आईपीएल में अब तक प्रदर्शन अच्छा रहा है। लखनऊ की टीम प्वाइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है। वहीं पंजाब की टीम छठे स्थान पर है।
इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी केएल राहुल कर रहे हैं। वहीं पंजाब किंग्स की कमान शिखर धवन के हाथों में होगी। मैच में लखनऊ की टीम सीजन के पहले मैच में पंजाब के खिलाफ मिली हार का बदला लेना चाहेगी वहीं पंजाब किंग्स की टीम जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी।
और पढ़िए – IPL 2023 Purple Cap: पर्पल कैप की रेस में बड़ा उलटफेर, सिराज नंबर 1, वरुण चक्रवर्ती की धमाकेदार एंट्री
आईपीएल में पंजाब किंग्स का सफर
पंजाब किंग्स ने इस सीजन में अब तक सात मैच खेले हैं। जिनमें उसे चार में जीत और तीन मैचों में हार मिली। टीम के आठ अंक हैं। इसी के साथ वे प्वाइंट्स टेबल में छठे नंबर पर हैं। पंजाब ने पिछला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीता था।
पंजाब के लिए टॉप परफॉर्मर
आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स के लिए सबसे ज्यादा रन टीम के कप्तान शिखर धवन ने बनाए हैं। उन्होंने अब तक सिर्फ 4 ही मैच खेले हैं और इसमें 233 रन बना दिए हैं। इसके अलावा गेंदबाजी की कमान अर्शदीप सिंह ने संभाल रखी है। उन्होंने 7 मैच में 13 विकेट लिए हैं। इसके अलावा टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी सैम कुरैन भी बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं।
आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स का सफर
आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 मैचों में 4 जीत और 3 में हार मिली है। टीम के पास आठ पॉइंट्स हैं। वे अच्छी नेट रनरेट के चलते प्वाइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर हैं। लखनऊ को पिछले मैच में गुजरात के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था।
लखनऊ सुपर जायंट्स के टॉप परफॉर्मर
आईपीएल के 16वें सीजन में लखनऊ के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान केएल राहुल ने बनाए हैं। उनके 7 मैचों में 262 रन है। केएल राहुल को ये मैदान बेहद पसंद है। उन्होंने यहां पर 448 रन बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी में मार्क वुड ने सबसे ज्यादा 12 विकेट लिए हैं।
PBKS vs LSG Head to Head: दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड
पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक दो मैच खेले जा चुके हैं। इसमें दोनों ही टीमें बराबरी पर है। दोनों ने एक-एक मैच जीता है। इस सीजन में हुए पहले मैच में पंजाब किंग्स ने मात्र 2 विकेट से जीत हासिल की थी।
Mohali Pitch Report: कैसी रहेगी पिच?
मोहाली में पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम पंजाब किंग्स का घरेलु मैदान है। अब तक इस स्टेडियम में आईपीएल के 58 मैच हो चुके हैं। आईएस बिंद्रा स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल विकेटों के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर पर्याप्त उछाल और गति के कारण गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है और रन बनते हैं।आईएस बिंद्रा स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 26 मैच जीते हैं। बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने यहां 32 मैच जीते हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
पंजाब किंग्स– मैथ्यू शॉर्ट, अर्थवा तायडे, प्रभसिमरन, लियाम लिविंगस्टोन, हरप्रीत सिंह, सैम कर्रन, जितेश शर्मा, शाहरुख खान, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।
लखनऊ सुपर जायंट्स– केएल राहुल, काइल मायर्स, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, मार्कस स्टोनिस, क्रुणाल पांड्या, मार्क वुड, अमित मिश्रा, रवि बिश्नोई, आवेश कान, युद्धवीर सिंह।
और पढ़िए – IPL 2023 Orange Cap: ऑरेंज कैप की रेस में बड़ा उलटफेर, विराट कोहली ने मारी लंबी छलांग
PBKS vs LSG Live Streaming: कैसे देखें लाइव?
पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले जाने वाले मैच को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देखा जा सकता है। वहीं मोबाइल पर इसे जियो सिनेमा एप पर देखा जा सकता है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
यशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
1 hr agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
3 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
10 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
10 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
10 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
11 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
12 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
12 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines