Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है. IPL में उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी की वाहवाही लूट ली है. वो अब टीम इंडिया का हिस्सा भी बन चुके हैं. IPL की हर टीम उन्हें खरीदना चाहती है. अब IPL 2027 की तैयारियां शुरू हो गई हैं. लखनऊ सुपर जाइंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने सूर्यवंशी को नहीं खरीद पाने पर अफसोस जताया है.
संजीव गोयनका का बड़ा बयान
IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से खूब कोहराम मचाया. उन्होंने 16 पारियों में 776 रन ठोके. उन्हें ऑरेंज कैप भी मिली. IPL 2026 में संजीव गोयनका की टीम ने काफी निराश किया. बल्लेबाजी में खराब प्रदर्शन देखने को मिला. शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट पर गोयनका ने कई सवालों के जवाब दिए. उन्होंने वैभव को नहीं ले पाने पर अफसोस जताया.
संजीव गोयनका ने कहा, “सभी टीमों के मालिक उन्हें लेना चाहते हैं. सभी को उन्हें नहीं ले पाने का अफसोस होगा. राजस्थान रॉयल्स के मालिक उन्हें किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ने वाले हैं. उनमें जबरदस्त आत्मविश्वास है. उनके पास टैलेंट और अच्छे शॉट्स की बिल्कुल कमी नहीं है. ये चीजें ही उन्हें दूसरों से अलग बनाती हैं.”
ये भी पढ़ें: IND vs AFG: आकाश चोपड़ा ने टीम इंडिया की प्लेइंग-11 से वैभव सूर्यवंशी का काटा पत्ता, देखें किन खिलाड़ियों को दी जगह
वैभव सूर्यवंशी का IPL में करियर
वैभव सूर्यवंशी को उनका IPL कॉन्ट्रैक्ट 2025 के ऑक्शन में मिला था. राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.10 करोड़ रुपये में टीम का हिस्सा बनाया. वैभव ने IPL 2026 में खूब कहर बरपाया. सूर्यवंशी अभी तक 23 मैचों में 1028 रन बना चुके हैं. उनके नाम 2 शतक और 6 अर्धशतक हैं. उनका बेस्ट स्कोर 103 रनों का रहा है. सबसे बड़ी बात है कि उन्होंने अभी तक 44.7 की औसत से रन बनाए हैं. 228.96 के स्ट्राइक रेट से उन्होंने बल्लेबाजी की है. इन आंकड़ों से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उन्होंने गेंदबाजों के ऊपर कितना कहर ढाया है.
टीम इंडिया में मिली जगह
वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया के लिए टी20 में डेब्यू कर चुके हैं. 6 मैचों में उनके नाम 193 रन हैं. इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में वो कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे. जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने अपना दम दिखाया. वैभव ने 2 अर्धशतक लगाए. उनका बेस्ट स्कोर 81 रनों का रहा है. वैभव को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए भी चुना गया है. बतौर ओपनर वो अफगानिस्तान के बल्लेबाजों की धज्जियां उड़ा सकते हैं. सूर्यवंशी ने हाल ही में दलीप ट्रॉफी में भी बढ़िया प्रदर्शन किया था. वो ईस्ट जोन के उपकप्तान थे. उनकी टीम ने ही ट्रॉफी अपने नाम की.
ये भी पढ़ें: Women’s Asia Cup 2026: फाइनल में श्रीलंका से बदला लेने उतरेगा भारत, जानें टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
8 mins agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
49 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
1 hr agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines