LPL 2023: इन दिनों श्रीलंका में लंका प्रीमियर लीग खेला जा रहा है। इस लीग में एक से बढ़कर एक परफॉर्म देखने को मिल रहे हैं। लीग के 5वें मुकाबले में 28 साल के टिम साइफर्ट ने कमाल कर दिया। उन्होंने विस्फोटक पारी खेलते हुए 74 रन ठोके और अपनी टीम को मुकाबले में एकतरफा जिता दिया। इस लीग में साइफर्ट गाले टाइटंस का हिस्सा हैं, उन्होंने मंगलवार को बी-लव कैंडी के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी का नजारा पेश किया, जिस पर फैंस झूमते दिखे।
टिम साइफर्ट ने बनाए 74 रन
टिम साइफर्ट अपनी टीम गाले टाइटंस के लिए चौथे नंबर पर बैटिंग करने उतरे थे। उन्होंने क्रीज पर आते ही तबाही मचाई और गेंदबाजों की ‘लंका’ लगा दी। इस खिलाड़ी ने मैदान के चारों कोनों में चौके-छक्के लगाए और 39 गेंद पर 74 रन ठोक डाले। न्यूजीलैंड से आने वाले इस खिलाड़ी ने 5 चौके और 5 छक्के ठोके।
मैच का हाल
अगर मैच की बात करें तो लंका प्रीमियर लीग 2023 का पांचवां मुकाबला गाले टाइटंस और बी-लव कैंडी के बीच खेला गया, जिसमें गाले ने 83 रनों के शानदार जीत दर्ज की। पहले खेलते हुए 20 ओवर में गाले ने 5 विकेट खोकर 180 रन बनाए थे। 181 रनों के टारगेट के जवाब में बी-लव कैंडी की टीम 17.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 97 रनों पर सिमट गई।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
2 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
2 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
3 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
4 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
4 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
5 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
5 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines