LPL T20 2022: श्रीलंका में खेली जा रही लंका प्रीमियर लीग में मंगलवार को कैंडी फेलकॉन्स और कोलंबो स्टार्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच में कैंडी फेलकॉन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। जिसके जवाब में कोलंबो स्टार्स 90 रन पर ही ऑलआउट हो गई। कैंडी फेलकॉन्स की इस जीत में सबसे बड़ी भूमिका टीम के कप्तान वानिंदु हसरंगा ने निभाई। जिन्होंने इस टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया। उन्होंने इस मैच में कुल 4 विकेट लिए और कोलंबो स्टार्स की हालत खराब कर दी।
वानिंदु हसरंगा ने ऐसे ली हैट्रिक
कैंडी फेलकॉन्स के कप्तान वानिंदु हसरंगा ने कोलंबो के खिलाफ सातवें ओवर में हैट्रिक लेने का कमाल कर दिखाया। ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने अपने ही देश के दिग्गज दिनेश चांदीमल को चलता किया। इसके बाद अगली गेंद पर बेनी हॉवेल का विकेट चटकाया। ओवर की 5वीं गेंद पर सीखुगे प्रसन्ना को आउट कर इस गेंदबाज ने हैट्रिक पूरी कर ली। टूर्नामेंट में वह ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बन गए। इसके अलावा उन्होंने एक और विकेट झटका और 3 ओवर में मात्र 14 रन देकर 4 विकेट झटके।
https://twitter.com/LPLT20/status/1600177505456906253
और पढ़िए –IND vs BAN: Siraj ने बैटर को दिया ‘गच्चा’…पड़कर अंदर आई गेंद ने कर दिया खेल, देखें
ये रहा मैच का लेखा जोखा
हम्बनतोता के महिंदा राजपक्षे इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कोलंबो स्टार्स ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कैंडी फाल्कंस ने 20 ओवर में 1 विकेट पर 199 रन बनाए। कैंडी फाल्कंस की तरफ से आंद्रे फ्लेचर ने 102 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलंबो स्टार्स की पूरी टीम 14.3 ओवर में 90 रन पर ढेर हो गई।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
NZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
20 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
5 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines