हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

VIDEO: क्रिकेट मैच के दौरान अंपायर में आया WWE स्टार Triple-H का ‘भूत’, अंपायरिंग का वीडियो वायरल! 

VIDEO: लोकल क्रिकेट का एक वीडियो सामने आया है जिसमें अंपायर ने एक ऐसा रिएक्शन दिया है जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रही वीडियो में अंपयार WWE स्टार Triple-H के अंदाज में वाइड बॉल देते हुए दिख रहे हैं. उनका ये अंदाज फैंस के बीच चर्चा का कारण बना हुआ है.

विज्ञापन

VIDEO: भारत में क्रिकेट की खुमारी हर किसी के सिर चढ़कर बोलती है. आए दिन लोकल और गली क्रिकेट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. एक वीडियो और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अंपायर ने कुछ ऐसा किया जो कि हर तरफ वायरल हो गया. ये वीडियो एक लोकल क्रिकेट का नजर आ रहा है, जिसमें कॉस्को की बॉल से मुकाबला खेला जा रहा है. गेंदबाज ने बॉल डाली लेकिन गेंद स्विंग होकर बाहर की तरफ चली गई और अंपायर ने इस गेंद को वाइड करार दिया. उनका वाइड देने का अंदाज इतना खास था कि वो हर तरफ वायरल हो गया.

WWE स्टार Triple-H के स्टाइल में दी वाइड

अंपायर ने इस गेंद पर WWE स्टार Triple-H के अंदाज में अपना रिएक्शन दिया. वायरल हो रही वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अंपायर पहले नीचे की तरफ झुकता है और फिर पानी को मुंह से फेंकते हुए हाथ फैला कर वाइड का इशारा किया. एक बार ही नहीं अंपायर ने 2 बार वाइड का इशारा किया. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो पर लगातार कमाल के रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ लोग वाइड को लेकर बहस कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग अंपायर के अजीबो-गरीब एक्शन को लेकर हंस रहे हैं. 

एंट्री पर Triple-H की करते थे ऐसा एक्शन

WWE स्टार Triple-H के बहुत सारे फैन हैं और रेसलिंग की दुनिया मे वो एक बहुत बड़ा नाम हैं. उन्होंने WWE में कई बड़ी फाइट की हैं और बड़े इवेंट जीते हैं. एक समय में WWE पर उनका कब्जा हुआ करता था. वो हाथ में हतोड़ा लेकर एंट्री करते थे और म्यूजिक के अनुसार मुंह से पानी फेंकते थे. उनका ये स्टाइल फैंस काफी रीक्रिएट करते थे और उनकी दीवानगी बच्चों में सिर चढ़कर बोलती थी. अंपायर ने इस तरह का रिएक्शन देकर एक बार फिर से लोगों की यादों को ताजा कर दिया.

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- IPL Final: किन मैदानों पर खेले गए हैं IPL के पिछले 5 फाइनल? एक ही स्टेडियम को मिल चुकी है 3 बार मेजबानी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola