LLC 2023: दोहा में खेले जा रहे लीजेंड्स लीग क्रिकेट में शनिवार को इंडियन महाराजा और एशिया लायंस के बीच मैच खेला गया। इस मैच में शाहिद अफरीदी की टीम एशिया लायंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गौतम गंभीर की कप्तानी वाली इंडियन महाराजा को हरा दिया। इसी के साथ उनका सफर इस टूर्नामेंट में समाप्त हो गया।
इस मुकाबले में शाहिद अफरीदी की अगुवाई वाली एशिया लायंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए एशिया लायंस ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए। जवाब में इंडिया महाराजा की टीम 106 रन बना सकी। लिहाजा, यह मुकाबला 85 रनों से एशिया लायंस ने जीत लिया। इस जीत के साथ ही एशिया लायंस लेजेंड्स लीग के फ़ाइनल में पहुंच गई।
और पढ़िए – IND vs AUS: टॉप ऑर्डर फ्लॉप, सूर्या का बल्ला खामोश…ये रहे टीम इंडिया की हार के 5 कारण…
उपुल थरंगा ने खेली शानदार पारी
मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी एशिया लायंस की टीम को ओपनर उपुल थरंगा और तिलकरत्ने दिलशान ने अच्छी शुरुआत दिलाई और दोनों ने 80 रनों की साझेदारी की और महाराजा को बैकफुट पर लेकर आ गए। दिलशान आउट हो गए लेकिन उपुल ने पारी को संभाले रखा और 50 रन की बदौलत टीम को 191 के विशाल लक्ष्य की ओर ले गए।
और पढ़िए – IND vs AUS: अक्षर पटेल ने दिखाया दम…Starc के ओवर में ठोके 2 कड़क छक्के, देखें
पत्तों की तरफ बिखरी इंडियन महाराजा की टीम
191 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडियन महाराजा की टीम ने निरंतर अंतराल पर विकेट गंवाना शुरू कर दिए जिसके चलते टीम मात्र 16.4 ओवर में ही ऑलआउट हो गई। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन गौतम गंभीर ने बनाए जिन्होंने 32 रनों की पारी खेली हालांकि वे टीम को जीता नहीं पाए।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
37 mins agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
10 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
11 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
12 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
12 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
12 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines