हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

LLC 2023: नॉकआउट मैच में आमने-सामने होगी गौतम गंभीर और शाहिद अफरीदी की टीम, घर बैठे ऐसे देख सकेंगे लाइव

विज्ञापन

LLC 2023: दोहा में खेला जा रहा लीजेंड्स लीग क्रिकेट अपने अंत की ओर बढ़ गया है और शनिवार को इंडियन महाराजा और एशिया लायंस के बीच एलिमिनेटर खेला जाएगा। मैच एशियन टॉउन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत में इसे टीवी और मोबाइल पर आसानी से देखा जा सकता है। मैच रात को साढ़े आठ बजे शुरू होगा।

इस मैच में एशिया लायंस की कप्तानी शाहिद अफरीदी कर रहे हैं वहीं इंडियन महाराजा की कमान गौतम गंभीर के हाथों में है। दोनों के बीच अब तक इस टूर्नामेंट में दो मैच हो चुके हैं। जिसमें से पहला मैच एशिया लायंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीता था। वहीं दूसरा मैच इंडियन महाराजा ने 10 विकेट से जीत लिया था।

और पढ़िए –IND vs AUS: क्या बारिश बिगाड़ेगी मैच का रोमांच ? यहां देखें मुंबई का लाइव वेदर अपडेट

विज्ञापन

दोनों टीमों के स्कवॉड

भारतीय महाराजा: गौतम गंभीर (C), सुरेश रैना, मुरली विजय, मोहम्मद कैफ, स्टुअर्ट बिन्नी, इरफान पठान, रॉबिन उथप्पा, मनविंदर बिसला, एस श्रीसंत, अशोक डिंडा, परविंदर अवाना, प्रवीण तांबे, हरभजन सिंह और प्रवीण कुमार।

एशिया लायंस: शाहिद अफरीदी (कप्तान), मुथैया मुरलीधरन, असगर अफगान, मिस्बाह-उल-हक, राजिन सालेह, अब्दुल रज्जाक, पारस खड़का, थिसारा परेरा, तिलकरत्ने दिलशान, उपुल थरंगा, अब्दुर रज्जाक, दिलहारा फर्नांडो, शोएब अख्तर, मोहम्मद हफीज , सोहेल तनवीर, मोहम्मद आमिर

विज्ञापन

और पढ़िए –‘हर कोई Virat Kohli नहीं हो सकता’ भारतीय क्रिकेटर्स पर भड़के वीरेंद्र सहवाग, चोटिल होने की बताई अनोखी वजह

Indian Maharaja vs Asia Lions Live Streaming: टीवी पर ऐसे देखें लाइव

लीजेंड्स क्रिकेट लीग के सभी मैच टीवी पर रात को 8 बजे से स्टार स्पोर्ट्स पर देखे जा सकते हैं।

विज्ञापन

Indian Maharaja vs Asia Lions Live Streaming: मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव

लीजेंड्स क्रिकेट लीग के सभी मैच मोबाइल पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार और फ्री में जियो टीवी पर भी देखे जा सकते हैं।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola