हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिग्गज कपिल देव का आया बड़ा बयान, सचिन-विराट से कर दी तुलना

Indian Cricket Team: पिछले कुछ महीनों में सोशल मीडिया पर सिर्फ 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का ही जलवा देखने को मिल रहा है. हर दिग्गज इस युवा खिलाड़ी के बारे में बात कर रहा है. अब टीम इंडिया के वर्ल्ड कप विनर कप्तान कपिल देव ने भी वैभव को लेकर बड़ा बयान दिया है.

विज्ञापन
(Pic Credit- AI Generated) दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी के मुकाबलों का होगा लाइव प्रसारण

Indian Cricket Team: आईपीएल 2026 के शुरू होने के बाद से ही वैभव सूर्यवंशी का हर तरफ जलवा देखने को मिल रहा है. आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन करने के बाद सूर्यवंशी ने इंडिया ए के लिए भी अच्छा प्रदर्शन किया. जिसके कारण ही टीम इंडिया में उनके डेब्यू को लेकर बातें हो रही है. इस बीच टीम इंडिया के वर्ल्ड कप विनर कप्तान कपिल देव ने भी इस 15 वर्षीय स्टार बल्लेबाज के लिए बड़ा बयान दिया है. उन्होंने सचिन-विराट से भी युवा खिलाड़ी की तुलना कर दी है. 

वैभव सूर्यवंशी को लेकर बोले दिग्गज कपिल देव 

मौजूदा समय में भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सुपरस्टार वैभव सूर्यवंशी को लेकर बातें चल रही हैं. स्पोर्ट्स तक से खास बातचीत के दौरान दिग्गज कपिल देव ने सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए कहा, ‘उसके अंदर काफी टैलेंट है और इसमें कोई शक नहीं है. वैभव भी विराट और सचिन जैसा ही है, लेकिन सिर्फ टी20 क्रिकेट में. टेस्ट क्रिकेट में उसे खुद को साबित करके दिखाना होगा कि क्या वह क्रीज पर खड़े-खड़े पांच ओवर मेडन खेल सकता है. यही कुछ चीजें क्रिकेट में आपको सोचनी होती हैं. बाकी टी20 क्रिकेट में वह एक माहिर खिलाड़ी है और पूरी तरह तैयार है. उसकी उम्र देखकर नहीं, बल्कि उसकी काबिलियत के आधार पर डेब्यू का मौका देना चाहिए. दुनिया में एक प्रतिशत लोग ही होते हैं, जो इतनी कम उम्र में इतना बड़ा इम्पैक्ट डालते हैं. यह नई जेनरेशन के लड़के हैं और इनमें शायद कॉन्फिडेंस बहुत ज्यादा है.’  

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान क्रिकेट का बड़ा दांव, सऊदी अरब के साथ हुआ ऐतिहासिक समझौता

विज्ञापन

लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं वैभव सूर्यवंशी 

आईपीएल 2025 में जब से वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू किया है. उसके बाद उनका बल्ला लगातार चल रहा है. पहले उन्होंने इंडिया अंडर-19 टीम के लिए इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में जाकर रन बनाए. उसके बाद उन्होंने इसी अंदाज में खेलते हुए इंडिया अंडर-19 टीम को आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप भी जीता दिया. जिसके कारण ही अब फैंस उनके टीम इंडिया में डेब्यू की बात कर रहे हैं. फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज में वैभव टीम इंडिया का हिस्सा हैं. 

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी को क्या दूसरे टी-20 मैच में मिलेगा डेब्यू का मौका? कोच के बयान से मची सनसनी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola