Dharmendra Old Post Mohammed Siraj: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र देओल का 89 साल की उम्र में निधन हो गया. वो अपनी सदाबहार फिल्मों के लिए ही नहीं, बल्कि बड़े दिल के लिए भी जाने जाते थे. उनकी खेल के प्रति रुचि देखने लायक थी. इसी वजह से कई सारे बड़े सितारों ने धर्मेंद्र के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. बॉलीवुड के ही-मैन की अब एक पुरानी पोस्ट काफी वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को दिल छू लेने वाला मैसेज दिया था, क्योंकि पिता के निधन के बावजूद उन्होंने देश के लिए खेलना जारी रखा था.
सिराज के जज्बे पर पिघल गया था धर्मेंद्र का दिल
धर्मेंद्र देओल ने जनवरी 2021 में मोहम्मद सिराज के बॉर्डर-गावस्कर में प्रदर्शन की जमकर तारीफ की थी. इसके पहले सिराज के पिता मोहम्मद गौर का नवंबर 2020 में निधन हो गया था लेकिन उस समय सिराज टीम इंडिया के साथ कोविड 19 क्वारंटाइन में थे. उन्हें घर वापस जाने का विकल्प दिखाया गया था लेकिन सिराज टीम के साथ बने रहे और अपने पिता का उन्हें टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए देखने का सपना पूरा किया. सिराज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट मैच खेले और कुल 13 विकेट अपने नाम किए. उन्होंने सीरीज में टीम इंडिया की 2-1 से जीत में अहम किरदार निभाया था.
श्रृंखला खत्म होने के बाद सिराज हैदराबाद पहुंचे और उन्होंने खैरताबाद कब्रिस्तान में अपने पिता के प्रति सम्मान दिखाया. मोहम्मद सिराज के टीम इंडिया के लिए इस जज्बे से धर्मेंद्र का दिल पिघल गया और उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट डालते हुए बताया कि सिराज को उनके पिता की कब्र के पास देखकर वो भी भावुक हो गए थे. उन्होंने पोस्ट में लिखा था, ‘सिराज, भारत के बेटे… नाज है तुझपर… दिल पर पिता की मौत का सदमा लिए तुम देश की आन के लिए मैच खेलते रहे और एक अनहोनी जीत देश के नाम दर्ज करके लौटे. कल तुझे अपने पिता की कब्र पर देखकर मन भर आया. जन्नत नसीब हो उन्हें.’
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: रोहित-विराट IN, पंत OUT… साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
टीम इंडिया का अहम हिस्सा हैं मोहम्मद सिराज
मोहम्मद सिराज पिछले कुछ साल में अपने प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया का अहम हिस्सा बन गए हैं. वो लगातार टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं. उन्होंने 44 टेस्ट मैचों में 29.18 के शानदार औसत से 137 विकेट झटके हैं. वो 5 बार फाइव विकेट हॉल भी ले चुके हैं. सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज में भी काफी प्रभावित किया था. वो टेस्ट ही नहीं, बल्कि वनडे और टी20 में भी अपना जलवा बिखेरते हैं.
ये भी पढ़ें:- Dharmendra का इस भारतीय क्रिकेटर से था बाप-बेटे वाला रिश्ता, मैच में विकेट गिरते ही टीवी हो जाता था बंद!
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
1 hr agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
2 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
3 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
3 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
4 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
5 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
5 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
5 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines