Team India ODI Playing 11 vs SA

IND vs SA: रोहित-विराट IN, पंत OUT... साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11

Team India ODI Playing 11 vs SA: 30 नवंबर से भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो जाएगी. इसके लिए 15 सदस्यों की टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. रोहित शर्मा और विराट कोहली को मैदान पर देखने के लिए फैंस में उत्साह है. प्लेइंग 11 में शायद ऋषभ पंत और वॉशिंगटन सुंदर को जगह नहीं मिलेगी.

Team India ODI Playing 11 vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 30 नवंबर से होने वाली है. टीम इंडिया के 15 सदस्यी स्क्वाड का ऐलान हो गया है. शुभमन गिल चोटिल होने के कारण बाहर हैं और केएल राहुल कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. श्रेयस अय्यर और हार्दिक पांड्या भी इंजरी के कारण स्क्वाड का हिस्सा नहीं हैं. तिलक वर्मा, ऋषभ पंत और ऋतुराज गायकवाड़ की टीम में वापसी हुई है. सभी के मन में सवाल है कि आखिर प्लेइंग 11 कैसी होगी.

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में कैसी होगी प्लेइंग 11?

टीम इंडिया ने 15 सदस्यों की स्क्वाड का चुनाव काफी सोच-समझकर किया है. ऋतुराज गायकवाड़ को अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम में जगह मिली. मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल को आराम दिया गया, वहीं रवींद्र जडेजा की वापसी हुई है. गिल की गैरमौजूदगी में रोहित-जायसवाल ओपनिंग कर सकते हैं. तिलक वर्मा का हाल में प्रदर्शन ऋषभ पंत के मुकाबले अच्छा रहा है. इसी वजह से वो नंबर 4 पर श्रेयस अय्यर की जगह खेल सकते हैं. प्लेइंग 11 में रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा शामिल रह सकते हैं. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ