lanka Premier League: लंका प्रीमियर लीग में गॉल टाइटन्स और दांबुला ऑरा के बीच खेले जा रहे मुकाबले में अचानक से एक सांप मैदान में घुस आया। जिससे मैच को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। वहीं इस मामले में टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने एक मजेदार ट्वीट किया है। जिसे पढ़कर सबकों हंसी आ रही है।
नागिन वापस आ गई है
लंका प्रीमियर लीग के मैच के दौरान मैदान सांप घुसने पर दिनेश कार्तिक ने ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा ‘नागिन वापस आ गई है, मुझे लगा कि यह बांग्लादेश में है। इसके अलावा उन्होंने हेशटेग में नागिनडांस भी लिखा।’ उनका ट्वीट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
https://twitter.com/DineshKarthik/status/1685983503811227648?s=20
रोकना पड़ा मैच
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में गॉल टाइटन्स और दांबुला ऑरा के बीच खेले जा रहे मुकाबले में मैच का चौथा ओवर पूरा होते ही मैदान में अचानक से सांप घुस आया। जिसके चलते मैच को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। ग्राउंड स्टॉफ में जल्दी से मैदान में आकर सांप को बाहर किया।
https://twitter.com/mufaddal_vohra/status/1685991231476858886?s=20
कार्तिक के ट्वीट की वजह
दरअसल, बांग्लादेश क्रिकेट टीम का नागिन डांस मशहूर हैं। जिसको लेकर कई मैचों में बांग्लादेशी खिलाड़ियों की दूसरे देश के खिलाड़ियों के साथ झगड़े भी हो चुके हैं। निदहास ट्रॉफी के दौरान भी बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का नागिन डांस खूब चर्चा में रहा था। हालांकि फाइनल में इस मैच को दिनेश कार्तिक ने रोमांचक अंदाज में जिता दिया था। ऐसे में उनका यह ट्वीट इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
29 mins agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
1 hr agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
1 hr agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
2 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
2 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
4 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
4 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines