LAKR Won MLC 2026 Final: एमएलसी 2026 का फाइनल किसी ट्रिलर फिल्म से कम नहीं था. एलए नाइट राइडर्स और वॉशिंगटन फ्रीडम के बीच सांसें रोक देने वाला मैच देखने को मिला. आखिरी गेंद तक मैच गया और नाइट राइडर्स 1 रन से मैच जीतकर पहली बार MLC का खिताब अपने नाम करने में सफल रही. जेसन होल्डर की कप्तानी में LAKR ने कई उतार-चढाव देखे लेकिन आखिर वो चैंपियन बन गए. यह फ्रेंचाइजी क्रिकेट में नाइट राइडर्स ग्रुप की अब तक की 10वीं ट्रॉफी रही.
MLC 2026 का फाइनल रहा रोमांचक
MLC 2026 के फाइनल में वॉशिंगटन फ्रीडम और एलए नाइट राइडर्स की भिड़ंत हुई. नाइट राइडर्स पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 164 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. कॉलिन मुनरो ने 40 रन, आंद्रे फ्लेचर ने 47 रन और मैथ्यू ट्रॉम्प ने 39 रन की पारी खेली. वॉशिंगटन फ्रीडम की ओर से बेन ड्वारशुइस ने सबसे अधिक 3 विकेट झटके.
वॉशिंगटन फ्रीडम के सामने 165 रन का लक्ष्य था. LAKR ने गेंदबाजी से कमाल किया और पावरप्ले में ही 3 विकेट झटक लिए. एंड्रिएस गौस और निखिल चौधरी के बीच साझेदारी बनी. एंड्रिएस 40 रन बनाकर आउट हो गए, वहीं निखिल ने 25 रन की पारी खेली. लग रहा था कि मैच वॉशिंगटन फ्रीडम के हाथ से निकल जाएगा लेकिन ओबुस पाईनार ने शानदार बल्लेबाजी से मैच पलटा.
LAKR ने 1 रन से जीता MLC 2026 का खिताब
आखिरी ओवर में वॉशिंगटन फ्रीडम को जीत के लिए 14 रन चाहिए थे. कप्तान होल्डर ने शेडली वैन शाल्कविक के हाथ में गेंद थमाई. पहली गेंद पर पाईनार ने छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया. इसके बाद शाल्कविक ने शानदार वापसी करते हुए ओबुस पाईनार का विकेट झटका. उन्होंने इयान हॉलैंड को भी आउट कर दिया. आखिरी गेंद पर वॉशिंगटन फ्रीडम को 3 रन चाहिए थे. इसी बीच शाल्कविक के शानदार थ्रो के चलते लाहिरू मिलांथा रनआउट हो गए और 1 रन से LAKR ने फाइनल जीत लिया.
ये भी पढ़ें:- लॉर्ड्स में रोहित शर्मा समेत 3 प्लेयर्स के पास ‘आखिरी मौका’! फ्लॉप हुए तो भारतीय ODI टीम से हो सकते हैं बाहर
नाइट राइडर्स ग्रुप ने जीती 10वीं ट्रॉफी
MLC 2026 में जीत के साथ नाइट राइडर्स ग्रुप ने फ्रेंचाइजी क्रिकेट में अपनी 10वीं ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. नीचे आप पूरी लिस्ट देख सकते हैं:
- 2012 – IPL: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)
- 2014 – IPL: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)
- 2015 – CPL: त्रिनबागो नाइट राइडर्स (TKR)
- 2017 – CPL: त्रिनबागो नाइट राइडर्स (TKR)
- 2018 – CPL: त्रिनबागो नाइट राइडर्स (TKR)
- 2020 – CPL: त्रिनबागो नाइट राइडर्स (TKR)
- 2022 – WCPL: त्रिनबागो नाइट राइडर्स वुमेन (TKRW)
- 2024 – IPL: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)
- 2025 – CPL: त्रिनबागो नाइट राइडर्स (TKR)
- 2026 – MLC: एलए नाइट राइडर्स (LAKR)
ये भी पढ़ें:- गौतम गंभीर नहीं, ‘नए’ कोच के साथ जिम्बाब्वे निकली टीम इंडिया, खास अंदाज में नजर आए वैभव सूर्यवंशी
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
6 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
25 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
58 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines