लॉर्ड्स में रोहित शर्मा समेत 3 प्लेयर्स के पास 'आखिरी मौका'! फ्लॉप हुए तो भारतीय ODI टीम से हो सकते हैं बाहर

Team India: लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे खेला जाएगा. भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का आखिरी मौका है, वरना वो वनडे टीम से बाहर हो सकते हैं.

rohit sharma team india
1 / 6

Team India: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में तीसरा वनडे मैच होने जा रहा है. अभी सीरीज 1-1 की बराबरी पर है और दोनों टीमों का लक्ष्य आखिरी मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा करना होगा. भारतीय टीम को T20I सीरीज में 4-0 से हार का सामना करना पड़ा था. इसी वजह से अब उन्हें किसी न किसी तरह से ODI सीरीज जरूर जीतनी होगी. कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जो पिछले कुछ समय से उतना प्रभावित नहीं कर पाए हैं और इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स वनडे में उनके पास आखिरी मौका होगा. अगर वो फेल हुए, तो भारतीय टीम से बाहर हो सकते हैं. (Image: AI Generated/Edited)

विज्ञापन

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा2 / 6

रोहित शर्मा भारतीय वनडे टीम का अहम हिस्सा रहे हैं लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ दो मैचों में रोहित सिर्फ 37 रन बना पाए हैं. रिपोर्ट्स में बताया गया था कि लॉर्ड्स वनडे रोहित शर्मा के करियर का आखिरी मैच हो सकता है. BCCI ने इन रिपोर्ट्स को भले ही गलत बताया था लेकिन कहा था कि रोहित तब तक खेलेंगे, जब तक वो टीम की योजनाओं का हिस्सा हैं. अगर रोहित तीसरे वनडे में भी फेल होते हैं, तो खराब प्रदर्शन के आधार पर उन्हें बाहर किया जा सकता है. (Image: AI Generated)

विज्ञापन

शिवम दुबे

शिवम दुबे3 / 6

शिवम दुबे को नीतीश कुमार रेड्डी की जगह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल किया गया था. हालांकि, बल्ले से दुबे के लिए यह सीरीज भूलने लायक रही है. उनके पास हार्दिक पांड्या का बैकअप बनने का सुनहरा मौका था लेकिन उन्होंने इसे गंवा दिया. (Image: Instagram/sonysportsnetwork)

कुलदीप यादव

कुलदीप यादव4 / 6

कुलदीप यादव भारतीय T20I टीम से बाहर हो चुके हैं. इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो वनडे में यादव को खेलने का मौका नहीं मिला. वॉशिंगटन सुंदर के चोटिल होने के बाद कुलदीप यादव का खेलना लगभग तय माना आ रहा है. कुलदीप के पास यह आखिरी मौका है. अगर वह विकेट नहीं झटक पाए, तो वनडे टीम से भी बाहर हो सकते हैं. (Image: Instagram/kuldeep_18)

विज्ञापन

टीम में बदलाव तय

टीम में बदलाव तय5 / 6

कुलदीप यादव के अलावा भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में एक और बदलाव हो सकता है. केएल राहुल चोटिल होने के कारण पिछला मैच नहीं खेल पाए थे. उनकी जगह ईशान किशन को मौका मिला था. अब राहुल प्लेइंग 11 में वापसी कर सकते हैं और ईशान बाहर बैठ सकते हैं. (Image: Twitter/X)

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 116 / 6

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार. (Image: AI Generated)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन