IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच जीतकर सीरीज भी सील कर दी, ऐसे में अब टीम इंडिया तीसरा वनडे जीतकर सीरीज को क्लीन स्वीप करना चाहेगी, लेकिन बताया जा रहा है कि तीसरे मैच में टीम इंडिया में कुछ बदलाव भी हो सकते हैं। कुछ नए खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है।
कुलदीप यादव के कोच ने दिया बड़ा बयान
श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में शानदार बॉलिंग करने वाले कुलदीप यादव को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया था, लेकिन कुलदीप यादव के बचपन के कोच रहे कपिल पांडे ने एक बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि अगर कुलदीप के तीसरे वनडे से बाहर किया जाता है, तो उन्हें ज्यादा हैरानी नहीं होगी। कपिल पांडे ने एक मीडिया समूह से बातचीत में कहा कि पिछले महीने भी कुलदीप यादव ने शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन दूसरे टेस्ट मैच से उन्हें बाहर कर दिया गया था, जबकि पहले टेस्ट में उन्होंने 8 विकेट निकाले थे। जिसमें पहली पारी में 5 विकेट थे। लेकिन उसके बाद भी उन्हें मैच से बाहर कर दिया था।
और पढ़िए –PAK vs NZ: Agha Salman ने घुटना टेका और ठोक डाला पावरफुल छक्का, दंग रह गए Mitchell Santner
ड्रॉप करने के लिए नया बहाना
कुलदीप यादव के कोच ने कहा कि ‘ वह भी अब समझ गया है कि अगर उसे टीम में रहना है तो फिर अच्छा प्रदर्शन करते रहना होगा, क्योंकि उसे टीम से बाहर करने के लिए हर बार एक नया बहाना खोज लिया जाता है। कुलदीप को लेकर तरह-तरह के बहाने बनाए जाते हैं, जिन्हें सुनकर मुझे केवल हंसी आती है। कपिल पांडे ने बताया कि कुलदीप ने लॉकडाउन में अपनी बॉलिंग पर बहुत ज्यादा मेहनत की है। वह अब टीम मेनेजमेंट को कोई बहाना नहीं देना चाहता है, क्योंकि कुलदीप में प्रतिभा की कमी नहीं है।’
विश्वकप में मिलना चाहिए मौका
कुलदीप यादव के कोच कपिल पांडे ने कहा कि ‘ दिग्गज स्पिनर शेन वार्न भी कुलदीप यादव की कई बार तारीफ कर चुके हैं। इसलिए कुलदीप यादव का जिस तरह का हाल का प्रदर्शन रहा है, उस हिसाब से उन्हें 2023 में होने वाले विश्वकप में जरूर मौका देना चाहिए, क्योंकि कुलदीप यादव इंडिया के लिए बड़ा और अहम रोल निभा सकते हैं।’ बता दें कि दूसरे वनडे में कुलदीप यादव को युजवेंद्र चहल की जगह शामिल किया गया था, जहां उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट निकाले थे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
17 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
50 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines