Krunal Pandya Named India Captain: हांगकांग सिक्सेस 2026 से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव हुआ है. कुछ दिनों पहले इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का ऐलान हुआ था और भुवनेश्वर कुमार को कप्तान नियुक्त किया गया था. हालांकि, भुवनेश्वर भारतीय T20I टीम का हिस्सा बन गए हैं और न्यूजीलैंड दौरे पर व्यस्त होंगे. इसी वजह से वह हांगकांग सिक्सेस में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. अब उनकी जगह क्रुणाल पांड्या को नया कप्तान बनाया गया है. इसके अलावा भुवनेश्वर के रिप्लेसमेंट का भी आधिकारिक रूप से ऐलान हो गया है.
क्रुणाल पांड्या बने टीम इंडिया के कप्तान
हांगकांग सिक्सेस 2026 के लिए जब टीम इंडिया का ऐलान हुआ था, तो हर कोई हैरान था. भुवनेश्वर कुमार और क्रुणाल पांड्या जैसे बड़े खिलाड़ियों को स्क्वाड में जगह मिली थी. इसके बाद BCCI ने न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया, जिसमें भुवनेश्वर कुमार का नाम भी शामिल था. 22 अक्टूबर से भारत-न्यूजीलैंड के बीच सीरीज की शुरुआत होगी, वहीं हांगकांग सिक्सेस 30 अक्टूबर से शुरू होगा. भारतीय सीनियर टीम में चुनाव के बाद भुवनेश्वर का हांगकांग सिक्सेस से बाहर होना पक्का था.
अब हांगकांग क्रिकेट ने आधिकारिक रूप से ऐलान किया है कि क्रुणाल पांड्या टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे. क्रुणाल ने अपनी स्टेटमेंट में कहा, ‘हांगकांग के शानदार लोगों को मेरा हेलो. मैं टीम इंडिया का कप्तान क्रुणाल पांड्या. 12 टीमें 3 दिनों के टूर्नामेंट में एक ट्रॉफी के लिए आमने-सामने होंगी. हम यह ट्रॉफी जीतने के लिए आ रहे हैं. 6 ओवरों के मैच होंगे. आइए और हमें देखिए.’
आप नीचे क्रुणाल पांड्या की वीडियो देख सकते हैं:
ये भी पढ़ें:- IND vs WI: बारिश के कारण रद्द हो सकता है भारत-वेस्टइंडीज के बीच पांचवां T20I, बेंगलुरु के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
स्क्वाड में किसने ली भुवनेश्वर कुमार की जगह?
भुवनेश्वर कुमार के बाहर होने के बाद हांगकांग क्रिकेट ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान किया है. 34 वर्षीय तेज गेंदबाज कुलवंत खेजरोलिया टीम इंडिया में भुवी की जगह लेंगे. कुलवंत ने अब तक 9 IPL मैचों में हिस्सा लिया है और 6 विकेट झटके हैं. वह RCB, KKR और GT जैसी सफल टीमों का हिस्सा रहे हैं. मध्य प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले इस लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज ने अब तक अपने T20 करियर में 27 मैच खेले हैं और 27 विकेट झटके हैं. अब वह टीम इंडिया की जर्सी में हांगकांग सिक्सेस 2026 इवेंट में धमाल मचाते हुए नजर आएंगे.
हांगकांग सिक्सेस के लिए टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वाड: क्रुणाल पांड्या (c), नीतीश राणा, शशांक सिंह, टी नटराजन, कुलवंत खेजरोलिया, राहुल त्रिपाठी और राहुल तेवतिया.
ये भी पढ़ें:- IPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने उठाया बड़ा कदम, पूर्व श्रीलंकाई खिलाड़ी चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच
संबंधित खबरें
NZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
15 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
5 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines