IND vs WI: बारिश के कारण रद्द हो सकता है भारत-वेस्टइंडीज के बीच पांचवां T20I, बेंगलुरु के मौसम ने बढ़ाई टेंशन

IND vs WI 5th T20I, Weather Report: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां T20I मैच खेला जाने वाला है. इस मैच में बारिश की संभावना है और मैच रद्द भी हो सकता है. आइए जानते हैं कि बेंगलुरु का मौसम कैसा रहेगा.

ind vs wi weather report

भारत-वेस्टइंडीज के बीच मैच में बारिश की संभावना है (Image: ANI)

IND vs WI 5th T20I, Weather Report: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां T20I मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच T20I सीरीज काफी रोमांचक साबित हुई है. अभी यह श्रृंखला 2-2 की बराबरी पर है और अंतिम मैच जीतने वाली टीम सीरीज पर कब्जा करेगी. हालांकि, इस मैच में बारिश की संभावना बहुत अधिक है और मैच पर रद्द होने का खतरा भी है. आइए बेंगलुरु के मौसम पर नजर डालते हैं और जानते हैं कि बारिश की संभावना कितनी है.

विज्ञापन

IND vs WI मैच में कैसा रहेगा मौसम?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में होने जा रहे पांचवें T20I मैच में बारिश की अधिक संभावना है. AccuWeather की रिपोर्ट के मुताबिक, बारिश की संभावना 85% है, वहीं आसमान में 99% काले बादल छाए रहेंगे. तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. यह सभी चीजें संकेत देती हैं कि इस मैच में बारिश हो सकती है और मैच पर इसका असर पड़ सकता है. दोनों टीमों के बीच यह निर्णायक मैच रद्द भी हो सकता है. अच्छी बात यह है कि एम चिन्नास्वामी स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम काफी अच्छा है, जिस वजह से मैदान को काफी जल्दी खेलने की स्थिति में लाया जा सकता है.

विज्ञापन

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

भारत और वेस्टइंडीज के बीच T20I सीरीज के लगभग सभी मैच हाई-स्कोरिंग रहे हैं. पांचवें T20I मैच में भी खूब रन बन सकते हैं. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुरूप होती है. गेंद अच्छे बाउंस के साथ बल्ले पर आती है, जिस वजह से आसानी से शॉट्स खेले जा सकते हैं. छोटा मैदान होने से गेंद आसानी से बाउंड्री के बाहर चली जाती है.

विज्ञापन

चिन्नास्वामी स्टेडियम में तेज गेंदबाजों को भी शुरुआती ओवरों में थोड़ी मदद मिलती है. इस मैच में ड्यू का काफी बड़ा किरदार रहने वाला है. स्पिनर्स के लिए गेंद पर कंट्रोल कर पाना मुश्किल होगा. टॉस जीतकर दूसरी बल्लेबाजी करना एक अच्छा विकल्प रह सकता है.

बेंगलुरु में कैसा है T20I रिकॉर्ड?

भारत ने बेंगलुरु में अब तक कुल 8 T20I मैच खेले हैं, जिनमें से 4 मुकाबलों में उन्हें जीत मिली है. तीन मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, वहीं एक मैच जो रिजल्ट में खत्म हुआ. अफगानिस्तान के खिलाफ जनवरी 2024 में एक मैच टाई भी हुआ था और सुपर ओवर के जरिए भारत ने जीत हासिल की थी. इस मैदान पर टीम इंडिया का उतना दबदबा नहीं रहा है, जिससे संकेत मिलते हैं कि वेस्टइंडीज के पास भी जीत के पूरे चांस हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ