हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्रुणाल पांड्या और दीपक हुड्डा के बीच 5 साल बाद हुई सुलह, बड़ौदा टीम में कर रहे हैं वापसी

Krunal Pandya and Deepak Hooda: बड़ौदा क्रिकेट टीम 5 साल पहले जब घरेलू क्रिकेट की तैयारी कर रही थी. उस समय टीम के 2 स्टार खिलाड़ियों के बीच लड़ाई हो गई थी. दीपक हुड्डा ने उस समय क्रुणाल पांड्या के ऊपर बड़े गंभीर आरोप लगाए थे. जिसके कारण बड़ा विवाद खड़ा हो गया था.

विज्ञापन
दीपक हुड्डा और क्रुणाल पांड्या के बीच लड़ाई हो गई खत्म (Pic Credit- ANI and Hardik Pandya Instagram)

Krunal Pandya and Deepak Hooda: टीम इंडिया के स्पिन ऑलराउंडर घरेलू क्रिकेट में बड़ौदा की टीम के लिए खेलते हुए नजर आते हैं. इसी टीम के साथ पहले दीपक हुड्डा भी खेलते हुए नजर आते हैं. 5 साल पहले दोनों खिलाड़ियों के बीच ड्रेसिंग रूम में लड़ाई हुई थी. जिसके कारण ही बाद में दीपक हुड्डा ने बड़ौदा की टीम को ही छोड़ने का फैसला किया था. हालांकि उन आरोपों के बाद भी पांड्या इसी टीम के लिए खेलते हुए नजर आए. अब इन दोनों खिलाड़ियों के बीच लड़ाई पूरी तरह से खत्म हो गई है. ऐसे में दीपक हुड्डा कमबैक को तैयार हो गए हैं. 

खत्म हुई क्रुणाल पांड्या और दीपक हुड्डा की लड़ाई  

साल 2021 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान दीपक हुड्डा ने अचानक टीम होटल छोड़ दिया. जिसके बाद उन्होंने उस समय बड़ौदा के कप्तान रहे क्रुणाल पांड्या पर गाली गलौज करने, प्रेशर बनाने और खराब व्यवहार करने का आरोप लगाया था. जिसके बाद जब दीपक हुड्डा की मांग पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने बड़ौदा टीम को ही छोड़ दिया था. जिसके बाद से वो राजस्थान की टीम से घरेलू क्रिकेट खेल रहे थे.  

अब इन दोनों खिलाड़ियों के बीच लड़ाई पूरी तरह से खत्म हो गई है. जिसके कारण ही दीपक एक बार फिर से बड़ौदा के लिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं. बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन सीईओ स्नेहल पारिख ने इस बात की पुष्टि कर दी है. टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, ‘हां, दीपक बड़ौदा वापस आ रहे हैं. उन्होंने और क्रुणाल ने आपस में बात कर ली है. उनके बीच सब कुछ ठीक हो गया है. बीसीए और हुड्डा के बीच के सभी मसले अब सुलझा लिए गए हैं.’ 

विज्ञापन

कमबैक करने का प्रयास कर रहे हैं दोनों खिलाड़ी 

टीम इंडिया के लिए दीपक हुड्डा और क्रुणाल पांड्या दोनों ही खिलाड़ी खेल चुके हैं, लेकिन फिलहाल वो स्क्वॉड का हिस्सा नहीं है. ऐसे में दोनों ही खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करके दोबारा टीम इंडिया में जगह बनाने का प्रयास करने वाले हैं. हालांकि दीपक के लिए आगे की राह और भी मुश्किल होने वाली है. बहुत ही खराब प्रदर्शन के कारण फिलहाल वो किसी आईपीएल टीम का भी हिस्सा नहीं हैं. 

ये भी पढ़ें: रिंकू सिंह बदकिस्मत हैं…’ पूर्व दिग्गज वसीम जाफर ने क्यों कही ऐसी बात?

विज्ञापन

वहीं क्रुणाल पांड्या आईपीएल में अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं. जहां पर क्रुणाल ने बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया था. जिसके कारण ही अब टीम इंडिया की टी-20 टीम में उनकी वापसी को लेकर चर्चा हो रही है. फिलहाल अक्षर पटेल को फ्रेंचाइजी एक बार फिर से अपना रही है. एशियन गेम्स 2026 तक अगर अक्षर पटेल का प्रदर्शन नहीं सही हुआ, तो पांड्या की टीम इंडिया में एंट्री पक्की हो सकती है.

ये भी पढ़ें: IND vs AFG: टूटेगा टी20 में धोनी का महारिकॉर्ड! 10 रन बनाते ही ईशान किशन रचेंगे इतिहास

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola